IPL 2026 Auction
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का मेगा ऑक्शन मंगलवार को आयोजित किया गया. सभी 10 टीमों ने कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगाई, जिसमें 215 करोड़ रुपए खर्च हुए. आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर कोलकाता नाइटराइडर्स से 25.20 करोड़ की बोली लगाई. वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने मिचेल स्टॉर्क (24.75 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. कैमरन ग्रीन के बाद माथिशा पथीराना दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, जिन्हें भी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 18 करोड़ में अपने नाम किया.
प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा आईपीएल नीलामी (IPL 2026 Auction) के सबसे महंगे ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ बने, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.2-14.2 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा. इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन 13 करोड़ के साथ पांचवें सबसे महंगे खिलाड़ी बने, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.
पृथ्वी साव और सरफराज खान पर भी बोली (IPL 2026 Auction) लगाई गई. पृथ्वी साव को दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी राउंड में 75 लाख (बेस प्राइस) में खरीदा, वहीं सरफराज खान (75 लाख) भी बेस प्राइस में बिके.
आईपीएल 2026 ऑक्शन के बाद सभी टीमों का पूरा स्क्वाड (IPL 2026 Auction)
गुजरात टाइटंस
रिटेंशन:अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कैगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर।
नीलामी में खरीदारी: टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपए), जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपए), अशोक शर्मा (90 लाख रुपए), पृथ्वी राज (30 लाख रुपए) और ल्यूक वुड (75 लाख रुपए)
राजस्थान रॉयल्स
रिटेंशन: ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा (ट्रेड), जोफ्रा आर्चर, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, नंद्रे बर्गर, रवींद्र जड़ेजा (ट्रेड), रियान पराग, सैम कुरेन (ट्रेड), संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल और युद्धवीर चरक।
नीलामी में खरीदारी: अमन राव (30 लाख रुपए), रवि सिंह (95 लाख रुपए), रवि बिश्नोई (7.20 करोड़ रुपए), यशराज पुंजा (30 लाख रुपए), विग्नेश पुथुर (30 लाख रुपए), सुशांत मिश्रा (90 लाख रुपए), ब्रिजेश शर्मा (30 लाख रुपए), एडम मिल्ने (2.40 करोड़ रुपए) और कुलदीप सेन (75 लाख रुपए)
रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु
रिटेंशन: अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, क्रुणाल पंड्या, नुवान तुषारा, फिल साल्ट, रजत पाटीदार, रसिख डार, रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, विराट कोहली और यश दयाल।
नीलामी में खरीदारी: विहान मल्होत्रा (30 लाख रुपए), जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपए), वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपए), सात्विक देसवाल (30 लाख रुपए), मंगेश यादव (5.20 करोड़ रुपए), विक्की ओस्तवाल (30 लाख रुपए), कनिष्क चौहान (30 लाख रुपए) और जैकब डफी (2 करोड़ रुपए)
दिल्ली कैपिटल्स
रिटेंशन: अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार, नितीश राणा (ट्रेड), समीर रिजवी, टी. नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स और विपराज निगम।
नीलामी में खरीदारी: डेविड मिलर (2 करोड़ रुपए), पथुम निसांका (4 करोड़ रुपए), साहिल पारख (30 लाख रुपए), पृथ्वी साव (75 लाख रुपए), बेन डकेट (2 करोड़ रुपए), औकिब नबी (8.40 करोड़ रुपए), लुंगी एनगिडी (2 करोड़ रुपए) और काइल जैमीसन (2 करोड़ रुपए)
सनराइजर्स हैदराबाद
रिटेंशन: अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ब्रायडन कार्स, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस, स्मरण रविचंद्रन, ट्रैविस हेड और जीशान अंसारी।
नीलामी में खरीदारी: सलिल अरोड़ा (1.50 करोड़ रुपए), शिवांग कुमार (30 लाख रुपए), लियाम लिविंगस्टोन (13 करोड़ रुपए), जैक एडवर्ड्स (3 करोड़ रुपए), अमित कुमार (30 लाख रुपए), क्रैन्स फुलेट्रा (30 लाख रुपए), साकिब हुसैन (30 लाख रुपए), ओंकार तरमाले (30 लाख रुपए), प्रफुल्ल हिंज (30 लाख रुपए) और शिवम मावी (75 लाख रुपए)
IPL 2026 Date: आईपीएल 2026 कब से शुरू होगा, कब खेला जाएगा फाइनल, हो गया ऐलान
पंजाब किंग्स
रिटेंशन: अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और युजवेंद्र चहल।
नीलामी में खरीदारी: कूपर कोनोली (3 करोड़ रुपए), प्रवीण दुबे (30 लाख रुपए), विशाल निशाद (30 लाख रुपए) और बेन द्वारशुइस (4.40 करोड़ रुपए)
लखनऊ सुपर जाइंट्स
रिटेंशन: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर (ट्रेड), अर्शिन कुलकर्णी, अवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीत्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी (ट्रेड), मिचेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, ऋषभ पंत और शाहबाज अहमद।
नीलामी में खरीदारी: अक्षत रघुवंशी (2.2 करोड़ रुपए), मुकुल चौधरी (2.6 करोड़ रुपए), जोश इंग्लिस (8.60 करोड़ रुपए), वानिंदु हसरंगा (2 करोड़ रुपए), एनरिक नॉर्त्जे (2 करोड़ रुपए) और नमन तिवारी (1 करोड़ रुपए)
कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेंशन: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।
नीलामी में खरीदारी: राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपए), फिन एलन (2 करोड़), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपए), टिम सेफर्ट (1.50 करोड़ रुपए), कैमरून ग्रीन (25.20 करोड़ रुपए), सार्थक रंजन (30 लाख रुपए), दक्ष कामरा (30 लाख रुपए), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपए), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपए), मथीशा पथिराना (18 करोड़ रुपए), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपए), मुस्तफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपए) और आकाश दीप (1 करोड़ रुपए)
मुंबई इंडियंस
रिटेंशन: अल्लाह गजनफर, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट और विल जैक्स
नीलामी में खरीदारी: दानिश मालेवार (30 लाख रुपए), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपए), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपए), मयंक रावत (30 लाख रुपए) और मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपए)
चेन्नई सुपर किंग्स
रिटेंशन: अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, महेंद्र सिंह धोनी, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, नूर अहमद, रामकृष्ण घोष, संजू सैमसन (ट्रेड), ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, सैयद खलील अहमद, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस और उर्विल पटेल।
नीलामी में खरीदारी: सरफराज खान (75 लाख रुपए), कार्तिक शर्मा (14.20 करोड़ रुपए), प्रशांत वीर (14.20 करोड़ रुपए), मैथ्यू शॉर्ट (1.50 करोड़ रुपए), अमन खान (40 लाख रुपए), जैक एडवर्ड्स (1.60 करोड़ रुपए), जैक फॉल्क्स (75 लाख रुपए), अकील होसेन (2 करोड़ रुपए), राहुल चाहर (5.2 करोड़ रुपए) और मैट हेनरी (2 करोड़ रुपए)
