Team India Semifinal Scenario: साउथ अफ्रीका से हार के बाद कैसे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत ?

0
Spread the love

Team India Semifinal Scenario: साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है.

Team India Semifinal Scenerio

Team India Semifinal Scenerio (Image credit- BCCI X)

Spread the love

Team India Semifinal Scenario: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका (IND VS SA) के हाथों हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे इस मैच में सरेंडर कर दिया. 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई. शिवम दुबे (37 बॉल में 42 रन) को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका. इस हार के साथ टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल (Team India Semifinal Scenario) की राह मुश्किल हो गई है. भारतीय टीम को अभी सुपर-8 में दो मुकाबले खेलने हैं. भारत 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 01 मार्च को वेस्टइंडीज से भिड़ेगा. इन दो मैचों में अब टीम इंडिया की सिर्फ जीत से बात नहीं बनेगी.

भारतीय टीम (Team India Semifinal Scenario) सुपर-8 में ग्रुप 1 में है. साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ जीत हासिल कर इस ग्रुप में टॉप की पोजिशन हासिल कर ली है. साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भी +3.800 हो गया है. वहीं हार के बाद भारत का रन रेट -3.800 है. भारतीय टीम फिलहाल आखिरी पायदान पर है.

कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया ? (Team India Semifinal Scenario)

सेमीफाइनल में ग्रुप-1 से सिर्फ दो ही टीमें पहुंचेगी. भारतीय टीम को जिम्बाब्वे के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने मुकाबले खेलने हैं. भारतीय टीम (Team India Semifinal Scenario) को अब अपने दोनों मुकाबले हर हाल में ना सिर्फ जीतने होंगे, बल्कि टीम को अपना नेट रन रेट भी बेहतर करना होगा. इसके अलावा भारतीय टीम को यह दुआ करनी होगी कि इस ग्रुप में शामिल जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के नेट रन रेट बेहतर ना हों. अगर तीन टीमें दो- दो अंक के साथ ग्रुप को फिनिश करती है तो ऐसी स्थिति में पूरा खेल नेट रन रेट का होगा, जिस टीम का रन रेट बेहतर होगा, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई (Team India Semifinal Scenario) कर जाएगी.

IND VS SA: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को मिली सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ

टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार

डेविड मिलर के अर्धशतक (35 बॉल में 63 रन) और डेवाल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स की विस्फोटक पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने साउथ अफ्रीका को टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में 76 रन से हरा दिया. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में (IND VS SA ) यह पहली हार है, इसके साथ ही भारत का 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार जीत का सिलसिला भी टूट गया. आईसीसी टूर्नामेंट में लगातार 17 जीत के बाद टीम इंडिया को हार मिली है. साउथ अफ्रीका ने भारत का विजय रथ रोका है. भारत को आखिरी बार आईसीसी टूर्नामेंट में 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में हार मिली थी.

साउथ अफ्रीका ने भारत (IND VS SA) के सामने जीत के लिए 188 रन का टारगेट रखा था, भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर ढेर हो गई. मार्को जानसेन ने चार विकेट चटकाए. केशव महाराज को तीन सफलता मिली. भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में यह रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है, इससे पहले भारत को टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों साल 2010 में 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *