Abrar Ahmed सनराइजर्स से जुड़े, काव्या मारन ने लुटाए करोड़ों रुपए, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

0
Abrar Ahmed

Abrar Ahmed

Spread the love

Abrar Ahmed Joins Sunrisers: पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को काव्या मारन की टीम ने अपने साथ जोड़ा है. अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को द हंड्रेड 2026 ऑक्शन में काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड ने खरीदा. सनराइजर्स लीड ने अबरार अहमद के लिए 2.30 करोड़ रुपए खर्च किए. वह भारतीय फ्रैंचाइजी की तरफ से ह हंड्रेड लीग में खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बने हैं.

अबरार अहमद (Abrar Ahmed) के अलावा द हंड्रेड के ऑक्शन में स्पिनर उस्मान तारिक पर भी बड़ी बोली लगी. स्पिनर उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने 1,40,000 पाउंड (1.72 करोड़ रुपए) में खरीदा. सैम अयूब, हारिस रऊफ और शादाब खान जैसे कई दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.

अबरार अहमद भारतीय फ्रेंचाइजी की तरफ से साइन किए जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तानी लेग-स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) का बेस प्राइज 75,000 पाउंड (92.5 लाख रुपए) था. भारतीय मीडिया ग्रुप सन टीवी की मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स ने लंच ब्रेक से ठीक पहले गुरुवार को ऑक्शन में ट्रेंट रॉकेट्स के साथ बिडिंग कॉन्टेस्ट में जीत हासिल की. सनराइजर्स ने इस खिलाड़ी पर 1,90,000 पाउंड (2.3 करोड़ रुपए) की बोली लगाई, जिससे वह टूर्नामेंट में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी की ओर से साइन किए गए पहले पाकिस्तानी इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए.

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों का शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?

सन टीवी ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से 49 प्रतिशत हिस्सेदारी और यॉर्कशायर से लगभग 100 मिलियन पाउंड में शेष 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के नाम से जानी जाने वाली फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया. यह ग्रुप सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसए20) टीमें भी चलाता है. शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल फ्रेंचाइजी की मालिकाना हक वाली टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली लगाने से बचेंगी, और गुरुवार की नीलामी के शुरुआती स्टेज में भी यही उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, फ्रेंचाइजी ने अबरार अहमद को चुना.

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वहीं सनराइजर्स की तरफ से अबरार अहमद (Abrar Ahmed) को खरीदते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है. फैंस ने काव्या मारन को टारगेट किया है. फैंस का कहना है कि भारत के खिलाफ नफरती सोच रखने वाले खिलाड़ी को टीम में नहीं करना चाहिए. लोग काव्या मारन को इसके बाद जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *