Salman Agha Run Out: पाकिस्तान- बांग्लादेश मैच में भारी बवाल, सलमान आगा के रन आउट पर हंगामा, देखें वीडियो

0
Salman Agha run Out

Salman Agha run Out (Image credit- @BCBtigers X)

Spread the love

Salman Agha run Out: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच शुक्रवार को खेले गए मैच में सलमान आगा के रन आउट पर जमकर विवाद हुआ. पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा रन आउट (Salman Agha run Out) होने के बाद काफी गुस्से में भी नजर आए और उन्होंने जमीन पर हेलमेट भी पटका. अजीबो-गरीब अंदाज में रनआउट होने के बाद सलमान बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज से भी भिड़ गए. हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग राय है.

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई. इस ओवर में मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सामने की तरफ शॉट खेला और यह गेंद नन स्ट्राइक पर खड़े सलमान आगा के पैरों के पास आकर रुक गई. क्रीज से बाहर होने के बावजूद सलमान गेंद को उठाने के लिए नीचे झुके, हालांकि, मेहदी हसन फुर्ती दिखाते हुए गेंद पर झपटे और उन्होंने बॉल उठाकर तुरंत स्टंप पर दे मारी. मेहदी हसन ने जब थ्रो मारा, तो सलमान क्रीज से बाहर थे और उन्हें रनआउट (Salman Agha run Out) करार दे दिया गया.

यहां देखें वीडियो

हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग इसके बाद सलमान आगा (Salman Agha run Out) के समर्थन में खड़े हैं. यूजर्स का मानना है कि सलमान अली आगा मिराज को गेंद देकर खेल भावना दिखा रहे थे, मगर मिराज ने खेल भावना नहीं दिखाई.

Abrar Ahmed सनराइजर्स से जुड़े, काव्या मारन ने लुटाए करोड़ों रुपए, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

पाकिस्तान ने 138 रन (DLS) से जीता मुकाबला

पाकिस्तान की टीम ने बारिश से प्रभावित इस मैच को डकबर्थ लुईस नियम से 138 रन से जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की. पाकिस्तान की टीम ने माज सदाकत के 46 गेंदों में 75 रन और कप्तान सलमान अली आगा के 62 बॉल में 64 रन की मदद से 274 रन बनाकर ऑलआउट हुई. बांग्लादेश को बारिश की वजह से 32 ओवर में 243 रन का संशोधित टारगेट मिला. बांग्लादेश की टीम 23.3 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *