RCB VS SRH (Image credit- IPL X)
RCB VS SRH: आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज जैकब डफी ने गेंद से कहर बरपाया और उसके बाद देवदत्त पडिक्कल (26 गेंदों में 61 रन) और विराट कोहली (38 बॉल में 69 रन नाबाद) ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली, जिससे आरसीबी ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. शनिवार को आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद (RCB VS SRH) को छह विकेट से हरा दिया.
सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 202 रन का टारगेट रखा था, आरसीबी की टीम ने इस टारगेट को 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया, जो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 200 प्लस का सफल रन चेज है. जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ईशान किशन ने भी खेली विस्फोटक पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (RCB VS SRH) की टीम ने नौ विकेट पर 201 रन बनाए. टीम की कमान संभाल रहे कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रन बनाकर टीम को संभाला, जब पांचवें ओवर में टीम का स्कोर 29 रन पर 3 विकेट हो गया था. अनिकेत वर्मा ने भी 18 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेली. RCB के लिए डेब्यू करने वाले गेंदबाज जैकब डफी सबसे सफल रहे, जिन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए.
मैच के लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों का शेड्यूल, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले ?
विराट कोहली- देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा अर्धशतक
डिफेंडिंग चैंपियन RCB (RCB VS SRH) ने 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. RCB की ओर से बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली के अर्धशतक के अलावा रजत पाटीदार (12 गेंदों में 31 रन) ने अहम योगदान दिया.
