KKR VS PBKS: बारिश से रद्द हुआ कोलकाता- पंजाब का मुकाबला, दोनों टीमों को मिले एक- एक अंक

0
KKR VS PBKS Match

KKR VS PBKS Match (Image credit- @IPL)

Spread the love

KKR VS PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स ((KKR VS PBKS) के बीच सोमवार को खेला गया मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. बारिश से मुकाबले को रद्द करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. इस मैच के बाद पंजाब किंग्स की जीत पांच अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता का भी खाता खुल गया है.

सोमवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में केकेआर (KKR VS PBKS) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. टीम को महज 12 के स्कोर पर पहला झटका लगा, दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जैवियर बार्टलेट ने फिन एलन (6) को आउट किया. इसी ओवर में कैमरून ग्रीन (4) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, उन्होंने अपनी पहली गेंद पर चौका लगाया, लेकिन अगली बॉल पर कैच आउट हो गए, बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट हासिल किए.

सिर्फ 3.4 ओवर का खेल हो सका

अजिंक्य रहाणे (नाबाद आठ) और अंगकृष रघुवंशी (नाबाद सात) ने नाइट राइडर्स को संभालने की कोशिश की. टीम ने 3.4 ओवर में विकेट खोकर 25 रन बना लिए थे, लेकिन इसी बीच बारिश ने खेल को रोक दिया.

लंबे इंतजार के बाद मैच को रद्द करने का फैसला

रात करीब साढ़े दस बजे बारिश रुकी, जिसके आधे घंटे बाद अंपायर्स ने दोनों कप्तानों से बात की. मैदान की कंडीशन को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया. मैच रद्द होने के साथ केकेआर (KKR VS PBKS) ने अपना खाता भी खोल लिया है. टीम 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ 8वें पायदान पर पहुंच गई है. केकेआर को उसके पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 65 रन से हराया था.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?

पंजाब किंग्स अपना अगला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *