RR VS MI: राजस्थान रॉयल्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार

0
RR VS MI Match result

RR VS MI Match (@IPL)

Spread the love

RR VS MI: यशस्वी जायसवाल (32 बॉल में 77 रन*) और वैभव सूर्यवंशी (14 बॉल में 39 रन) की तूफानी पारी से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है. मंगलवार को बारिश से प्रभावित मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस (RR VS MI) को 27 रन से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस जीत के साथ छह अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा किया है. मुंबई इंडियंस की टीम की यह लगातार दूसरी हार है. यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

बारिश की वजह से मैच 11-11 ओवर का खेला गया था. राजस्थान रॉयल्स (RR VS MI) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम इसके जवाब में 20 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी.

मुंबई का टॉप ऑर्डर हुआ फेल

151 रन के टारगेट के जवाब में मुंबई इंडियंस (RR VS MI) की टीम ने रियान रिकेल्टन (08) और सूर्य कुमार यादव (06) का विकेट जल्दी गंवा दिया. रिकेल्टन का विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिया, वहीं सूर्या नांद्रे बर्गर का शिकार बने. रोहित शर्मा (05) भी दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार सके और संदीप शर्मा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. कप्तान हार्दिक पांड्या ने नौ रन और तिलक वर्मा ने 14 रन की पारी खेली. हार्दिक और तिलक का विकेट एक ही ओवर में रवि बिश्नोई ने लिया. पांच ओवर में मुंबई ने 46 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए.

शेरफेन रदरफोर्ड (25) और नमन धीर (25) ने 47 रन की साझेदारी कर मैच में रोमांच बनाए रखा. तुषार देशपांडे ने रदरफोर्ड और नांद्रे बर्गर ने नमन धीर को आउट कर मुंबई की उम्मीदें खत्म कर दी. शार्दुल ठाकुर ने आठ रन बनाए. दीपक चाहर छह रन और जसप्रीत बुमराह पांच रन बनाकर नाबाद रहे.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?

यशस्वी जायसवाल- वैभव सूर्यवंशी के बीच 80 रन की साझेदारी

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR VS MI) की टीम को यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. यशस्वी जायसवाल ने दीपक चाहर के पहले ओवर में 22 रन बनाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह की पहली ही बॉल पर छक्का लगाया. सूर्यवंशी ने बुमराह के ओवर में दो छक्के के साथ 14 रन बनाए. जायसवाल- सूर्यवंशी ने सिर्फ पांच ओवर में 80 रन की ओपनिंग साझेदारी की.

वैभव- यशस्वी के बीच इस सीजन तीसरी 50 प्लस साझेदारी

वैभव सूर्यवंशी 14 बॉल में 39 रन (01 चौका, पांच छक्के) बनाकर आउट हुए. इस आईपीएल सीजन यह तीसरा मौका है, जब यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने 50 प्लस की साझेदारी की है. रियान पराग ने 20 रन (10 बॉल) और ध्रुव जुरेल ने 02 रन की पारी खेली.

जायसवाल ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल (RR VS MI) ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली और 32 बॉल में 77 रन बनाकर नाबाद रहे. यशस्वी जायसवाल की इस पारी में 10 चौके और चार छक्के शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *