MI VS RCB: मुंबई इंडियंस को मिली तीसरी हार, RCB की जीत में चमके साल्ट और पाटीदार

0
MI VS RCB

MI VS RCB (Image Credit-IPL)

Spread the love

MI VS RCB: आईपीएल 2026 में आरसीबी की टीम ने एक और धमाकेदार जीत दर्ज की है. फिल साल्ट, रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने रविवार को मुंबई इंडियंस (MI VS RCB) को 18 रन से हरा दिया. RCB से मिले 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस (MI VS RCB) की टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 222 रन ही बना सकी. फिल साल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

आरसीबी की यह इस सीजन की तीसरी जीत है, वहीं एमआई को आईपीएल 2026 में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.

241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI VS RCB) की शुरुआत अच्छी रही. रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने पहले पांच ओवर में 56 रन बना दिए, मगर इसके बाद हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से रोहित 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे.

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 3 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए. तिलक वर्मा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक ही बना पाए. रिकेल्टन और तिलक वर्मा का विकेट एक ही ओवर में सुयश शर्मा ने लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 22 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या कुछ दमदार शॉट्स खेले और वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर जैकब डफी का शिकार बने. हार्दिक ने अपनी इस पारी में छह चौका और एक छक्का लगाया. नमन धीर एक रन ही बना सके.

शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी भी मुंबई को नहीं बचा सकी

शेरफेन रदरफोर्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. रदरफोर्ड ने अपनी इस पारी में एक चौका और नौ छक्के लगाए. उन्होंने रदरफोर्ड के आखिरी ओवर में 26 रन बनाए. सैंटनर आठ रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में RCB की ओर से सुयश शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जैकब डफी ने एक विकेट अपने नाम किया.

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 प्वॉइंट्स टेबल का हाल, कौन सी टीम किस पोजिशन पर है ?

साल्ट, पाटीदार और कोहली ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी (MI VS RCB) ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 240 रन बनाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने टीम को शानदार शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी निभाई. कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, तो साल्ट ने 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. साल्ट ने अपनी इस पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए. कप्तान रजत पाटीदार बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 20 गेंदों में 53 रन बनाए.

अंतिम ओवर में टिम डेविड ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 34 रन बनाए, वहीं जितेश शर्मा ने 10 रन की पारी खेली. गेंदबाजी में मुंबई इंडियंस (MI VS RCB) की ओर से बोल्ट-हार्दिक, सैंटनर और शार्दुल ने एक-एक विकेट चटकाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *