INDIA SQUAD FOR AFGANISTAN SERIES: अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान, प्रिंस यादव को मौका, कई युवा चेहरे को मिली जगह

0
INDIA SQUAD FOR AFganistan Series

INDIA SQUAD FOR AFganistan Series (Image Credit- X)

Spread the love

INDIA SQUAD FOR AFGANISTAN SERIES: अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. वनडे टीम (INDIA SQUAD FOR AFGANISTAN SERIES) में तीन साल बाद ईशान किशन की वापसी हुई है.

वनडे में प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार जगह मिली है. जबकि टेस्ट में मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को शामिल किया गया है.

अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और बुमराह को मिला आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज (INDIA SQUAD FOR AFGANISTAN SERIES) के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया है. जिसमें ऑलराउंडर अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल

वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, मैथ्यू ब्रीत्जके ने रचा इतिहास

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दूबे.

आईपीएल और घरेलू प्रदर्शन के दम पर मिली टीम इंडिया में एंट्री

प्रिंस ने आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. विराट कोहली को बोल्ड करने के बाद हर कोई प्रिंस की गेंदबाजी का फैन बन गया था. वहीं घरेलू क्रिकेट में शानदार का ईनाम गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और मानव सुथार को मिला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *