KKR VS MI: केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

0
KKR VS MI

KKR VS MI (Image Credit- IPL)

Spread the love

KKR VS MI: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR VS MI) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (KKR VS MI) को चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर (KKR VS MI) ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सात गेंद शेष रहते जीत अपने नाम की। इस जीत के साथ टीम ने प्लेऑफ की रेस को और दिलचस्प बना दिया है.

मुंबई इंडियंस (KKR VS MI) की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी. जवाब में केकेआर (KKR VS MI) ने शुरुआत में विकेट गंवाने के बावजूद मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की अहम पारियों की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैच के दौरान बारिश ने भी थोड़ी देर के लिए खेल रोका, लेकिन इससे केकेआर के इरादों पर कोई असर नहीं पड़ा और टीम ने घरेलू मैदान पर शानदार जीत दर्ज की.

मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 41 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे. पारी के दौरान बारिश ने भी कुछ समय के लिए मैच में बाधा डाली, लेकिन ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई.

हार्दिक और तिलक ने संभाली पारी

मुंबई इंडियंस (KKR VS MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की. तिलक वर्मा ने 20 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर आउट हुए.

MI VS PBKS: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवी हार, शार्दुल-तिलक ने किया कमाल

कॉर्बिन बॉश की विस्फोटक बल्लेबाजी

अंतिम ओवरों में कॉर्बिन बॉश ने दीपक चाहर के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 42 रन जोड़े. बॉश ने 18 गेंदों में 32 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. मुंबई इंडियंस (KKR VS MI) ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 147 रन बनाए.

केकेआर के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता (KKR VS MI) की ओर से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट हासिल किए. वहीं अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन ने एक विकेट अपने नाम किया.

केकेआर की भी खराब शुरुआत

148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर (KKR VS MI) ने पहले ही ओवर में फिन एलन (आठ) का विकेट गंवा दिया. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और मनीष पांडे ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े.

रहाणे ने 17 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. टीम ने 54 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे.

मनीष पांडे और पॉवेल ने दिलाई जीत की राह

इसके बाद रोवमैन पॉवेल और मनीष पांडे ने चौथे विकेट के लिए 64 रन की अहम साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया. मनीष पांडे ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे. वहीं पॉवेल ने 40 रन की तेज पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *