MS Dhoni ने IPL से संन्यास लिया, CSK के मेंटोर बने

0
MS Dhoni

MS Dhoni

Spread the love

MS Dhoni ने IPL 2027 से पहले क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका दिया है. बतौर खिलाड़ी धोनी का आईपीएल करियर अब समाप्त हो गया है. महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका निभाते नजर आएंगे. धोनी आखिरी बार 2025 सीजन में चेन्नई की जर्सी में मैदान पर उतरे थे. चोट के कारण वह आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए।

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उनकी अगुवाई में CSK ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी जीती थी. हालांकि, 2024 सीजन से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई थी।

पिछले कुछ सीजन चेन्नई के लिए अच्छे नहीं रहे. 2024 में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही, जबकि 2025 में अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही। 2026 का सीजन भी टीम के लिए निराशाजनक रहा और चेन्नई 14 मुकाबलों में छह जीत के साथ आठवें स्थान पर रही.

धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 278 मैचों में 5439 रन बनाए. उनका औसत 38.30 और स्ट्राइक रेट 137.45 रहाउन्होंने 24 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 84 रन रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *