Categories

April 20, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

मेष और सिंह राशि को व्यापार में होगा लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

1 min read
09 july rashifal

09 july rashifal

मेष राशि (ARISE)
व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग सावधानी बरतें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार के सदस्यों से राय लेकर कोई फैसला लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि (TAURUS)
ज्यादा निवेश करने से बचें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेंगी। पेंडिंग काम पूरा करने का दबाव होगा। वर्किंग वूमेन के लिए प्रमोशन के योग हैं।

मिथुन राशि (GEMINI)
कारोबार में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशि (CANCER)
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा होगा। व्यापार में सावधानी बरतें। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद से बचें।

सिंह राशि (LEO)
व्यापार में लाभ होगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। नौकरीपेशा लोग के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा है। सेहत को लेकर सचेत रहें।

कन्या राशि (VIRGO)
नौकरीपेशा लोग काम में गंभीरता बरतें। व्यापारियों को अनावश्यक विवाद से बचना होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छोटे भाई बहनों को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

तुला राशि (LIBRA)
व्यापारी वर्ग के लोगों को आज मुनाफा हो सकता है। नकारात्मक विचार का त्याग करें। आज आपकों मानसिक और शारीरिक परिस्थितियों का तालमेल बनाकर रखना होगा।

वृश्चिक राशि (SCORPIO)
आर्थिक वृद्धि होगी, लेकिन उससे अधिक खर्च होगा। यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें। अधिकारी वर्ग के लोग रिश्वत के लेन -देन से बचें। आज सेहत में खान-पान का संतुलन बनाए रखना होगा।

धनु राशि (SAGITTARIUS)
आज रूके हुए कार्य पूरा कर सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता मिलेगी। व्यापारियों को शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से आज मुक्ति मिलेगी।

मकर (CAPRICORN)
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा जटिल होगा। ऑफिस में सहयोगियों से विवाद हो सकता है। व्यवसाय क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खान -पान को लेकर आज सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि (AQUARIUS)
नौकरीपेशा लोगों का आज कार्यभार बढ़ेगा। व्यवसायिक रूप से दिन शुभ होगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर आज शिव आराधना करना शुभ होगा।

मीन राशि (PISCES)
आज आपके कार्य में बाधाएं आ सकती है, लेकिन इससे हताश होने की जरूरत नहीं है आपका प्रयास आपको सफलता दिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आज मन लगाकर कार्य करना होगा। आज बड़ी रकम का लेन-देन हो सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *