इन छह राशियों को होगा धन लाभ, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
1 min readमेष राशि (ARISE)
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ का योग है। कार्यक्षेत्र में वाक्पटुता की सराहना हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्नति और लाभ होगा।
वृष राशि (TAURUS)
इस राशि के जातक को आज सुख सुविधा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति में उच्च पदों पर बैठे लोगों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि (GEMINI)
इस राशि के जातक को आज दूर देश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम करना पड़ेगा। सुख सुविधा पर धन व्यय होगा।
कर्क राशि (CANCER)
इस राशि के जातकों का दिन आज सुखद बीतेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। धन लाभ का योग है।
सिंह राशि (LEO)
इस राशि के जातक को आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से भेंट होगी। रोजगार व्यापार में चल रहे प्रयास सफल होंगे। नौकरी लगने का योग।
कन्या राशि (VIRGO)
इस राशि वाले जातकों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचार दूर होंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। नई जमींदारी मिलेगी।
तुला राशि (LIBRA)
इस राशि के जातक के आज सभी कार्य संपन्न होंगे। आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में विश्वास घातक सिद्ध होगा।
वृश्चिक राशि (SCORPIO)
आज मित्रों में आई दरार दूर होगी। धन और उपहार लाभ का योग बन रहा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि (SAGITTARIUS)
उदर संबंधी रोग दूर होंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु पक्ष परास्त होंगे। ऋण लेने के प्रयास सफल होंगे। धन लाभ होगा।
मकर (CAPRICORN)
आज प्रेम संबंध के कारण अपमान हो सकता है। संयम से काम लें। संतान सुख में वृद्धि होगी। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा।
कुंभ राशि (AQUARIUS)
आज रोजगार मिलने का योग है। वाहन सुख उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्त का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (PISCES)
आज मन प्रसन्न रहेगा। साहस और जोखिम पूर्ण कार्य करने के कारण समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा।