Categories

April 18, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

इन चार राशियों के लिए शुभ है आज का दिन, कर्क राशि को बिजनेस में हो सकता है लाभ

1 min read
16 JUNE RASHIFAL

16 JUNE RASHIFAL

मेष राशि (ARISE)

आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। आज कार्य में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । ऑफर मिल सकता है। व्यापार बढ़ाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। संयुक्त परिवार में रहने वाले जातकों को आपस में तालमेल बनाकर चलना चाहिए।

वृष राशि (TAURUS)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अच्छा है। जो नौकरी में है उन्हें अपने कम्युनिकेशन स्किल की कला में परंगत होगा जरूरी है। सेल्स व मार्केटिंग वालों को इसका विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है। आज आप अपनी वाणी में मधुरता लाये सारे काम आसानी से हल हो जाएंगे। सेहत को लेकर आज परेशान हो सकते हैं। सिर में चोट-चपेट को लेकर भी सचेत रहें।

मिथुन राशि (GEMINI)

इस राशि के जातक को अपनी ऊर्जा को बढ़ाना होगा। ऑफिस के कार्य को प्रमुखता से करें लाभ होगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। संतान को लेकर शिकायत सुनने को मिल सकता है।

कर्क राशि (CANCER)

बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको अपने परिश्रम से सभी कार्यों को पूरा करना होगा। इसके लिए आपको कार्यों की प्लानिंग करनी होगी। ऑफिस में मीटिंग हो सकती है, जिसमें बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। बिजनेस वालों की पुरानी डील आज पूरी हो सकती है। आज हृदय रोगियों को संभल कर रहना होगा। छोटे बच्चों के व्यवहार पर अभिभावकों को नजर रखनी होगी नहीं तो दूसरों के सामने आपको शर्मिंदा तक होना पड़ सकता है।

सिंह राशि (LEO)

इस राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला होगा। आज आपको अपने स्वभाव को बैलेंस कर के रखना होगा। ऑफिस वालों के लिए काम का बोझ अधिक हो सकता है। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो लाभ की संभावना है। युवा अपने करियर को लेकर भ्रमित हो सकते हैं। परिवार के लिए दिन सामान्य होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि (VIRGO)

कई दिनों से चल रही समस्याओं का आज हल मिल जाएगा। वहीं कार्यक्षेत्र को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में महिला सहयोगियों के साथ नाराजगी न दिखाएं। नुकसान हो सकता है। व्यापारी वर्ग को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट होने की आशंका है।

तुला राशि (LIBRA)

इस राशि के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको कोई ऐसा आइडिया दिमाग में आ सकता है जो आपको धन कमाने में मदद मिल सकती है। आज किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। व्यापारियों को मुनाफे वाले सौदों में अधिक ध्यान देना चाहिए। पिता की सेहत बिगड़ सकती है, ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (SCORPIO)

आज का दिन आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज आलस के चलते आपका मूड स्विंग हो सकता है। आप ऑफिस के कर्मचारियों पर बिना बात के गुस्सा भी कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा वहीं दूसरी ओर अपना मन पसंद व्यंजन का सेवन कर सकते हैं। सेहत को लेकर केवल अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। परिवार में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि (SEGITTARIUS)

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बेवजह की बातों को मानसिक व शारीरिक स्तर तक लेकर न जाएं। ऑफिस में आज आपके कार्य को लेकर डांट लग सकती है। व्यापारियों को लाभ की संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर थोड़ी मुश्किल हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आने की आशंका है।

मकर राशि (CAPRICORNUS)

आज आपको दूसरों के साथ तुलनात्मक व्यवहार करने से बचना होगा । लाभ को देखकर किसी से मित्रता न करें। नौकरी को लेकर नकारात्मक विचार शांति को भंग कर सकता है। जो व्यापारी व्यापार बदलने की सोच रहें हैं उनको बिना किसी सलाह के कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए। हड्डी के रोगी घुटने में दर्द को लेकर भी परेशान हो सकते है। पड़ोसियों से विवाद होने की आशंका है।

कुम्भ राशि(AQUARIUS)

आज आपसे कुछ ऐसे लोग मिल सकते हैं जो आपको भ्रमित कर सकते हैं। इसलिए दिल से ज्यादा दिमाग का प्रयोग करना उत्तम रहेगा। ऑफिशियल कार्यों में रुकावटे आ सकती है। व्यापारी वर्ग कर्मचारियों से गर्मागर्मी न करें, अन्यथा कर्मचारी नाराज होकर नौकरी छोड़ने तक का विचार कर सकते हैं। बढ़ते वजन को लेकर अलर्ट रहना होगा, इसको कम करने के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें। परिवार के साथ अधिक समय बिता सकते हैं।

मीन राशि (PISCES)

आज के दिन आप यात्रा पर जा सकते हैं । लेकिन उसे टालना बेहतर होगा। क्योंकि नकारात्मक ग्रहों कि स्थितियां दुर्घटना व रोगों के चपेट में आपको ले सकती है। जो लोग विदेशी कंपनियों में जॉब करते हैं उनको नकारात्मक सूचना मिलने की आशंका हैं। बिजनेस की बात करें तो कपड़े के व्यापारियों के लिए दिन कष्टकारी रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से चोट लगने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *