आज इन छह राशियों को होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
1 min readमेष राशि (ARISE)
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आज चिंता कम हो सकती है। सेहत को लेकर सचेत रहे। शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
वृष राशि (TAURUS)
व्यापार के सिलसिले में आप कुछ नया सोच सकते हैं। आज खर्च अधिक होगा, लेकिन इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। नौकरी में पकड़ मजबूत होगी। सरकार की तरफ से कोई फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा। रिश्ते में मजबूत आएगी।
मिथुन राशि (GEMINI)
इनकम बढ़ेगा और खर्च में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें। सेहत का ध्यान रखें। शादीशुदा लोगों के दाम्पत्य जीवन को तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कर्क राशि (CANCER)
व्यापार में वृद्धि के आसार हैं। आज आप खुद को काफी मजबूत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज उनके काम का अच्छा परिणाम मिलेगा। जिसके लिए आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा।
सिंह राशि (LEO)
इनकम में कमी आएगी वहीं खर्च बढ़ेगा। इस वजह से आप चिंतित भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग आज अपने कार्य को मस्ती के साथ संपन्न करेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन उतार-चढ़ाव के बीच गुजरेगा।
कन्या राशि (VIRGO)
आज पुराने लोगों से फोन के जरिये संपर्क हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहे क्योंकि वह आपके कार्य में अड़चन पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
तुला राशि (LIBRA)
इनकम बढ़ाने के लिए नये-नये तरीके अपनाएंगे। जो लोग मेहनती हैं उनको कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार के साथ वक्त बीता सकते हैं। दामंपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि (SCORPIO)
कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। सरकार से फायदा मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा।
धनु राशि (SAGITTARIUS)
कार्यक्षेत्र में कुछ निराशा हो सकती है। अपने खर्चों के प्रति जिम्मेदार बनना होगा। इनकम ठीक-ठाक होगी। परिवार के छोटे सदस्य के सेहत का आज ख्याल रखना होगा।
मकर (CAPRICORN)
आज आप अपने कार्य को पूरे मन के साथ करेंगे। आपके बॉस भी आज आपके कार्य को लेकर आपकी तारीफ कर सकते हैं। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि (AQUARIUS)
खर्च बढ़ेगा लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक होगी। आज पूजा-पाठ में व्यस्त रह सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।
मीन राशि (PISCES)
आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। खर्च में कमी आएगी। परिवार के लोगों से तालमेल बिठाने में समय लगेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा बीतेगा।