कर्क, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों को आज मिलेगी सफलता, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
1 min readमेष राशि (ARISE)
धन प्राप्ति का योग है। सुख- सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी होगी। आज बड़े- बुजुर्गों का आपको आशीर्वाद मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में दिन अच्छा रहेगा। आज काम में व्यस्तता हो सकती है। स्वास्थ में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
वृष राशि (TAURUS)
कार्य के सिलसिले में आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वर्षों से रुके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आज किसी ज्ञानी पुरूष से आपकी मुलाकात हो सकती है, वह आपकी मदद भी कर सकते हैं। वृष राशि के कुछ लोगों का आज ट्रांसफर लेटर भी आ सकता है। गृहस्थ जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (GEMINI)
आज आप जिस कार्य को करेंगे उसे सफल होने में थोड़ा वक्त लगेगा। आपके जीवन में चल रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। गृहस्थ जीवन अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि (CANCER)
काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आज आपके मेहनत के अच्छे रिजल्ट हासिल हो सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में आज आप अपने जीवनसाथी पर धन खर्च कर सकते हैं।
सिंह राशि (LEO)
आज आपका गृहस्थ जीवन काफी बेहतर रहेगा। कार्य के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलने की संभावना रहेगी। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अचानक से आपके जोड़ों में तकलीफ हो सकती है।
कन्या राशि (VIRGO)
आज आपके परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा बीतेगा, वहीं प्रेमी जोड़ों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि (LIBRA)
कार्यक्षेत्र में आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे, जिससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आज आपका प्रिय आपसे अपने दिल की बात कह सकता है। गृहस्थ जीवन और प्रेम जीवन दोनों काफी अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि (SCORPIO)
आज कार्यस्थल पर सहयोगियों से किसी बात पर झड़प हो सकती है, जिससे आपकों नुकसान भी हो सकता है। आज अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है। आज गृहस्थ जीवन के लिए दिन अच्छा है।
धनु राशि (SAGITTARIUS)
काम के सिलसिले में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आज इनकम में बढ़ोत्तरी होगी और खर्च भी बढ़ेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी बातें करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी।
मकर (CAPRICORN)
आज धार्मिक कार्यों में खर्च हो सकता है। काम के सिलसिले में आज का दिन बेहतर होगा। आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
कुंभ राशि (AQUARIUS)
खर्च में आज बढ़ोत्तरी होगी। आज निवेश करने से बचना होगा। आज आप काम को लेकर कड़ी मेहनत करेंगे जिसके नतीजे भी अच्छे मिलेंगे। परिवार के साथ आज अच्छा व्यवहार करेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है।
मीन राशि (PISCES)
आज आप किसी अच्छे काम में धन खर्च करेंगे। खर्च में कमी आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा।