Categories

April 18, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Bihar Election: दूसरे चरण में संजीव सिंह सबसे अमीर प्रत्याशी, शिव कुमार सिंह सबसे गरीब

1 min read
Bihar Election Second phase

Bihar Election Second phase

पटना. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के दूसरे चरण में वैशाली विधानसभा सीट (Vaishali Assembly Seat) से कांग्रेस से टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे संजीव सिंह (Sanjeev Singh) सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. संजीव सिंह की संपत्ति 56 करोड़ से ज्यादा है. वहीं सबसे गरीब प्रत्याशी पटना के मनेर सीट से प्रत्याशी शिव कुमार सिंह (Shiv Kumar Singh) हैं. भारतीय मोमिन फ्रंट के प्रत्याशी शिव कुमार सिंह के पास महज 1000 रूपये हैं.

टॉप- 10 अमीर उम्मीदवार: 

संजीव सिंह (वैशाली)- कांग्रेस- 56 करोड़

देव कुमार चौरसिया (हाजीपुर)- आरजेडी- 49 करोड़

अनुनय सिन्हा (पारू, मुजफ्फरपुर)- कांग्रेस- 46 करोड़

अजीत शर्मा (भागलपुर)- कांग्रेस- 43 करोड़

कुंदन सिंह (बछवारा, बेगूसराय)- जनता पार्टी- 38 करोड़

दीपक कुमार (दानापुर, पटना)- रालोसपा- 31 करोड़

सुदर्शन सिंह (चेरिया- बरियारपुर, बेगूसराय)- 30 करोड़

विजय कुमार शुक्ला (लालगंज, वैशाली)- निर्दलीय- 26 करोड़

अंगेश कुमार (शिवहर)- निर्दलीय- 26 करोड़

समीर कुमार महासेठ (मधुबनी)- आरजेडी- 24 करोड़

Bihar Election: JDU सांसद का ऑडियो वायरल, भाजपा प्रत्याशी को हराने की कर रहे अपील

टॉप- 10 गरीब उम्मीदवार: 

शिव कुमार सिंह (मनेर, पटना)- भारतीय मोमिन फ्रंट- 1000 रूपये

राज किशोर सिंह (मनेर, पटना)- निर्दलीय- 1100 रूपये

भारती देवी (मीनापुर, मुजफ्फरपुर)- भारतीय संयुक्त किसान पार्टी- 4300 रूपये

मिथिलेश पासवान (बिहारशरीफ, नालंदा)- निर्दलीय- 8000 रूपये

लालबाबू राय (कांटी, मुजफ्फरपुर)- एसयूसीआई (सी)- 9670 रूपये

अनीता देवी (कुम्हरार, पटना)- अंबेडकर नेशनल कांग्रेस- 9935 रूपये

विकास कुमार (कुम्हरार, पटना)- जन संघर्ष विराट पार्टी- 10 हजार रूपये

निधि भूषण (बिहपुर, भागलपुर)- द प्लुरल्स पार्टी- 10884 रूपये

सुधीर कुमार (हिलसा, नालंदा)- निर्दलीय- 11 हजार रूपये

रामेश्वर साह तेली (पारू, मुजफ्फरपुर)- निर्दलीय- 11708 रूपये

Bihar Election: चिराग पासवान का दावा, चुनाव के बाद एनडीए का साथ छोड़ देंगे नीतीश कुमार

बिहार में दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीट पर मतदान होगा. इस चरण में नीतीश सरकार के चार मंत्री के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के भाग्य का फैसला होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *