बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 71.94 फीसदी, पिछले 24 घंटे में 4140 मरीज स्वस्थ
1 min read
बिहार में कोरोना के 2525 नये केस सामने आये हैं
पटना. बिहार में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों की संख्या में एक तरफ इजाफा हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट लगभग 71.94 फीसदी पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 4140 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 2525 नये मरीज मिले हैं। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 106618 पहुंच चुकी है। पटना में पिछले 24 घंटे में 303 संक्रमित मिले हैं।
राज्य में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। अब तक राज्य में 542 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 76706 मरीज राज्य में स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 29369 है।
बिहार में छह सितंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन, जानिये क्या है सरकार का दिशा निर्देश
पटना में कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 17 हजार पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में मधुबनी में 203, मुजफ्फरपुर में 143, पूर्वी चंपारण में 137, बेगूसराय में 131 और पूर्णिया में 129 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा कटिहार में 98, नालंदा में 91, सहरसा में 87, सीतामढ़ी में 80 और भागलपुर में 78 मरीज मिले हैं।
पटना के बाद मुजफ्फपुर, भागलपुर और बेगूसराय कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यहां मरीजों की संख्या चार हजार को पार कर गई है। पूर्वी चंपारण और मधुबनी में पिछले कुछ दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 107,727 सैंपल की जांच की गई है। राज्य में अब तक 17 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है।
बिहार में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले:
पटना- 16924 केस
मुजफ्फरपुर- 47387 केस
भागलपुर- 4229 केस
बेगूसराय- 4140 केस
नालंदा- 3854 केस
गया- 3748 केस
रोहतास- 3671 केस
कटिहार- 3631 केस
पूर्वी चंपारण- 3628 केस
सारण- 3312 केस