Corona case in Bihar

बिहार में 90 हजार के पार कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 3741 मरीज

पटना. बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 90 हजार को पार कर गई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 3741 नये मरीज मिले हैं। राजधानी पटना में ही 529 नये केस सामने आये हैं। पटना के अलावा बेगूसराय और कटिहार में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

राज्य में कोरोना वायरस के 90553 मरीज हैं। 60068 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। जबकि 33049 एक्टिव केस हैं। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 474 पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 3029 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Corona Update: भारत में 23 लाख के पार कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 60963 केस 

पिछले 24 घंटे में बेगूसराय में 254, कटिहार में 200, सहरसा में 175, मधुबनी और पूर्वी चंपारण में 169- 169 और मुजफ्फरपुर में 160 नये केस सामने आये हैं। इसके अलावा सारण में 148, रोहतास में 140, पूर्णिया में 124 और गया में 107 मरीज मिले हैं।

आ गई कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

अब पटना में कोरोना के मरीजों की संख्या 15 हजार के पास पहुंच गई है। पटना में इस वायरस से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं मुजफ्फरपुर, भागलपुर, रोहतास, नालंदा और बेगूसराय में तीन हजार से ज्यादा केस हैं।

अगस्त महीने में बढ़ी मरीजों की संख्या

राज्य में अगस्त महीने में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अगस्त महीने में 36 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा है। राज्य में इस महीने में कोरोना वायरस से 150 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

बिहार में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले:

पटना-  14975 केस

भागलपुर- 3789 केस

मुजफ्फरपुर- 3760 केस

बेगूसराय-3473 केस

नालंदा- 3385 केस

रोहतास- 3335 केस

गया- 3244 केस