Bihar Coroana Update: बिहार में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, एक दिन में 3646 नये केस
1 min readपटना. बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले ने अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। राज्य में एक दिन में 3646 नये मामले सामने आये हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अब बिहार (Bihar) में कोरोना के मरीजों की संख्या 71 हजार को पार कर गई है। वहीं राज्य में 400 लोगों की कोरोना वायरस (Corona Virus) से मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी अपडेट के अनुसार बिहार (Bihar) में कोरोना के 71794 मरीज हैं। राज्य में रिकवरी रेट 64.44 फीसदी है। 46265 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जबकि 25128 एक्टिव केस है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 12 लोगों की मौत हुई है। अब इस वायरस से राज्य में मरने वाले का आंकड़ा 400 पहुंच गया है।
Corona Update: भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 62 हजार केस, बीस लाख के पार मरीजों की संख्या
पटना में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा 12 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में पटना में 566 नये मरीज मिले हैं। पटना में मरीजों की कुल संख्या 12160 है। 8015 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 71 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में कटिहार में 211, पूर्वी चंपारण में 188 और नालंदा में भी 162 नये मरीज मिले हैं। इसके अलावा बांका में 128, वैशाली में 125, भागलपुर में 124, पश्चिमी चंपारण में 118, रोहतास में 114, सीतामढ़ी में 113, मुजफ्फरपुर में 109 और पूर्णिया में 104 नये केस सामने आये हैं।
चीन में एक और नये वायरस ने दी दस्तक, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान, जानिये क्या है लक्षण
बिहार में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले:
पटना- 12160 केस, 71 मौत
भागलपुर- 3262 केस, 34 मौत
मुजफ्फरपुर- 3116 केस, 15 मौत
नालंदा- 2879 केस, 20 मौत
रोहतास- 2724 केस, 23 मौत
गया- 2694 केस, 26 मौत
बेगूसराय- 2369 केस, 11 मौत
सारण- 2230 केस, 12 मौत
कटिहार- 2164 केस, तीन मौत
वैशाली- 2107 केस- 11 मौत
भोजपुर- 2075 केस, 15 मौत
पूर्वी चंपारण- 2024 केस, 14 मौत