Categories

April 1, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, राज्य के 1012 पंचायतों में घुसा पानी, 26 लोगों की डूबने से मौत

1 min read
bihar flood update

बिहार में बाढ़ का कहर

पटना. बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के 110 प्रखंड के 1012 पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बाढ़ से करीब 45 लाख की आबादी प्रभावित है। शुक्रवार को राज्य में अलग- अलग हादसे में 26 लोगों की डूबने से मौत हो गई। छपरा- मुजफ्फरपुर एन एच पर मकेर के पास बाढ़ का पानी कई जगहों से ओवरफ्लो हो रहा है। राज्य में करीब आठ लाख लोग राहत शिविर में पहुंचाये जा चुके हैं।

राज्य में 26 लोगों की डूबकर मौत:

गोपालगंज में अलग- अलग हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं मुजफ्फरपुर में सात, दरभंगा में छह लोगों की जान चली गई। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में दो- दो और समस्तीपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। गोपालगंज के महम्मदपुर थाना क्षेत्र में नाव पलटने से पांच बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सदर प्रखंड के खाप मकसूदपुर गांव में नाव पलटने से दो लोगों की जान चली गई। दरभंगा के हायाघाट में कार्यपालक अभियंता नदी में गिर गये, जिन्हें बचा लिया गया।

बाढ़ पीड़ितो को 10 अगस्त से पहले सहायता राशि: मंत्री

राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय  ने 10 अगस्त से पहले बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त से पहले बाढ़ पीड़ितों को छह हजार की सहायता राशि भेज दी जायेगी। अभी तक 85.32 करोड़ की राशि भेजी जा चुकी है। राज्य में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 30 कंपनियों को लगाया गया है।

सात लाख से ज्यादा लोग राहत शिविर में:

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव के अनुसार राज्य में सात लाख से ज्यादा लोग राहत शिविर में हैं। जिन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 19 राहत शिविर काम कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.