Chhath Puja 2021: अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु
1 min readपटना. बिहार समेत देश के कई राज्यों में छठ पर्व (Chhath Puja 2021) के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. भगवान भास्कर को अर्घ्य देने श्रद्धालु घाटों पर उमड़े. ढलते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये दोपहर बाद से ही श्रद्धालुओं का जत्था गंगा घाटों पर पहुंचने लगा था. गंगा घाट के अलावा तालाब, अस्थाई तालाब और घरों की छतों से भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया.
बिहार की राजधानी पटना के अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में छठ पर्व (Chhath Puja 2021) को लेकर लोगों का उत्साह देखने को मिला. गुरूवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय छठ पर्व का समापन होगा.
Bihar: Devotees offer prayers at Patna College Ghat on #ChhathPuja pic.twitter.com/Dhi8czxVcl
— ANI (@ANI) November 10, 2021
READ: पवन सिंह के साथ सोनु निगम ने गाया भोजपुरी छठ गीत, तेजी से हो रहा वायरल
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में अर्घ्य देने के बाद पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया और लोगों को छठ पर्व की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से पिछला साल छठ पर्व पर असर पड़ा था, इस बार काफी संख्या में लोग घाट पर उमड़े, यह देखकर खुशी हुई.
सीएम आवास पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar pic.twitter.com/JAbGNKODO4
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) November 10, 2021
लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर गंगा के विभिन्न घाटों पर छठ व्रतियों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar l pic.twitter.com/dZoopj5WWv
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) November 10, 2021
बिहार के अलावा यूपी में भी छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. पूर्वांचल सहित राजधानी लखनऊ में भी छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.
Devotees offer prayer on the occasion of #ChhathPuja at Bhim Sarovar, Guru Gorakhnath Temple in Gorakhpur pic.twitter.com/KrTd9Src3u
— ANI UP (@ANINewsUP) November 10, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी छठ पर्व के मौके पर देशवासियों को शुभकामनायें दी.
छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 10, 2021
देखें वीडियो:
लेटेस्ट खबरों के लिये Boundaryline.in पर क्लिक करें. आप हमसे फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं.