corona update

Corona Update: पिछले 24 घंटे में भारत में मिले 10667 केस, अब तक 9900 लोगों की मौत

देश में कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ती ही जा रही है, हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में पिछले 24 घंटे में नये मरीजों की संख्या घटी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) की तरफ से मंगलवार की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 10667 केस सामने आये हैं, वहीं 380 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 343,091 पहुंच गई है। देश में 153,178 एक्टिव केस हैं, जबकि 180,013 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक देश में 9900 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 2786, तमिलनाडु में 1843 जबकि देश की राजधानी दिल्ली में 1647 नये मामले सामने आये हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या चार हजार को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 10218 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

यह भी पढ़ें:

झारखंड के 1793 कोरोना मरीजों में 1000 स्वस्थ हुए, अब तक आठ की मौत

 

कहां कितने मरीज:
महाराष्ट्र में 110744, तमिलनाडु में 46,504, दिल्ली में 42,829, गुजरात में 24,055, उत्तर प्रदेश में 14,095, राजस्थान में 12,981, पश्चिम बंगाल में 11,494, मध्य प्रदेश में 10,935, हरियाणा में 7,222, कर्नाटक में 7,213, बिहार में 6,650 आंध्र प्रदेश में 6,465, जम्मू कश्मीर में 5,220, तेलंगाना में 5,193, असम में 4,158, ओडिशा में 4,055, पंजाब में 3,267, केरल में 2,543 ।

कहां कितनी मौत:
महाराष्ट्र में 4,128, तमिलनाडु में 479, दिल्ली में 1,400, गुजरात में 1,505, उत्तर प्रदेश में 417, राजस्थान में 301, पश्चिम बंगाल में 485, मध्य प्रदेश में 465, हरियाणा में 100, कर्नाटक में 89, बिहार में 40, आंध्र प्रदेश में 88, जम्मू कश्मीर में 62, तेलंगाना में 187, असम में 08, ओडिशा में 11, पंजाब में 71, केरल में 20।