Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में 15968 मामले, 4.56 लाख पहुंची मरीजों की संख्या
देश में कोरोना के मामले में रिकॉर्ड संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15968 मामले सामने आये हैं। अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 4.56 लाख को पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 456,183 पहुंच गई है। देश में 183,022 एक्टिव केस है, जबकि 258,685 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में अब तक कोरोना वायरस से 14476 लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली में कोरोना ने मरीजों की संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3947 मामले सामने आये हैं। दिल्ली में मरीजों का आंकड़ा 66 हजार को पार कर गया है। वहीं तेलंगाना में मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है।
कहां कितने मरीज:
महाराष्ट्र में 139,010, दिल्ली में 66602, तमिलनाडु में 64603, गुजरात में 28371, उत्तर प्रदेश में 18893, राजस्थान में 15627, पश्चिम बंगाल में 14728, मध्य प्रदेश में 12261, हरियाणा में 11520, कर्नाटक में 10002, आंध्र प्रदेश में 9721, तेलंगाना में 9553, बिहार में 8153, जम्मू कश्मीर में 6236, असम में 5831, ओडिशा में 5470, पंजाब में 4397 और केरल 3451
कहां कितनी मौत:
महाराष्ट्र में 6531, दिल्ली में 2301, तमिलनाडु में 833, गुजरात में 1710, उत्तर प्रदेश में 588, राजस्थान में 365, पश्चिम बंगाल में 580, मध्य प्रदेश में 525, तेलंगाना में 220, हरियाणा में 178, कर्नाटक में 150, आंध्र प्रदेश में 119, पंजाब में 105, बिहार में 56, जम्मू कश्मीर में 87, केरल में 22, ओडिशा में 17 और असम में 09