Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में कोरोना के 45 नये मामले, 2339 पहुंची मरीजों की संख्या

Black Fungus

Black Fungus (Photo-twitter)

झारखंड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। राज्य में शनिवार को 45 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 2339 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गये अपडेट के मुताबिक राज्य में एक्टिव केस की संख्या 603 है, जबकि 1724 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार को 77 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक राज्य में 135,276 सैंपल की जांच की गई है ।

शनिवार को बोकारो से पांच, चतरा से दो, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम से 10, गिरिडीह में एक, गुमला से पांच, हजारीबाग से तीन, कोडरमा से एक, रांची से तीन, साहिबगंज से दो और सरायकेला से 11 नये मरीज मिले हैं।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 43, चतरा में 47, देवघर में 41, धनबाद में 131, दुमका में 07, पूर्वी सिंहभूम में 366, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 87, गोड्डा में 09, गुमला में 115, हजारीबाग में 189, जामताड़ा में 28, खूंटी में 28, कोडरमा में 173, लातेहार में 54, लोहरदगा में 53, पाकुड़ में 31, पलामू में 51, रामगढ़ में 120, रांची में 206, साहिबगंज में 07, सरायकेला में 49, सिम़डेगा में 350 और पश्चिमी सिंहभूम में 57 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 27, चतरा में 38, देवघर में 10, धनबाद में 109, दुमका में 04, पूर्वी सिंहभूम में 190, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 51, गोड्डा में 01, गुमला में 68, हजारीबाग में 122, जामताड़ा में 20, खूंटी में 23, कोडरमा में 132, लातेहार में 48, लोहरदगा में 44, पाकुड़ में 30, पलामू में 48, रामगढ़ में 88, रांची में 154, साहिबगंज में 03, सरायकेला में 32, सिम़डेगा में 271 और पश्चिमी सिंहभूम में 37 ।

मौत:
रांची में चार, बोकारो में दो, हजारीबाग में दो, गिरिडीह में एक, कोडरमा में एक, गुमला में एक और सिमडेगा में एक

Leave a Reply

Your email address will not be published.