Categories

April 20, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Corona Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 17.50 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 54735 नये केस

1 min read
Corona Update in india

Corona Update in india

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के केस की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17.50 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 54735 मरीज मिले हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से 02 अगस्त की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 17,50,723 है। एक्टिव केस की संख्या 5,67,730 है। जबकि 11,45,629 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस वायरस से देश में 37,364 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 9601 मरीज मिले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में भी 9276 मामले सामने आये हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 1.50 लाख को पार कर गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 5879, कर्नाटक में 5172, यूपी में 3587, बिहार में 3007 और पश्चिम बंगाल में 2589 नये मरीज मिले हैं।

कहां कितने मरीज:
महाराष्ट्र में 431,719, तमिलनाडु में 251,738, आंध्र प्रदेश में 150,209, दिल्ली में 136,716, कर्नाटक में 129,287, उत्तर प्रदेश में 89048, पश्चिम बंगाल में 72777, तेलंगाना में 64786, गुजरात में 62463,  बिहार में 54240, राजस्थान में 42646, असम में 41726, हरियाणा में 35758, मध्य प्रदेश में 32614, ओडिशा में 33749, केरल में 24742, जम्मू कश्मीर में 20972 और पंजाब में 17063 ।

कहां कितनी मौत:
महाराष्ट्र में 15316, तमिलनाडु में 4034, दिल्ली में 3989, कर्नाटक में 2412, आंध्र प्रदेश में 1407, उत्तर प्रदेश में 1677, पश्चिम बंगाल में 1629, गुजरात में 2464, तेलंगाना में 530, राजस्थान में 690, बिहार में 312, हरियाणा में 428, असम में 101, मध्य प्रदेश में 876, ओडिशा में 187, जम्मू कश्मीर में 388, पंजाब में 405 और केरल में 81 ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *