Corona Update: भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 61,537 नये मरीज, 933 लोगों की मौत
1 min readनई दिल्ली. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona in India) के 61537 केस सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख के पास पहुंच गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 933 लोगों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से 08 अगस्त की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona in India) 20,88,611 है। देश में एक्टिव केस की संख्या 6,19,088 है। जबकि 14,27,05 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक देश में कोरोना वायरस से 48900 लोगों की मौत हो चुकी है।
Bihar Coroana Update: बिहार में अब तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, एक दिन में 3646 नये केस
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 10483 मरीज मिले हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 4.90 लाख को पार कर गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी 10171 मामले सामने आये हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या दो लाख को पार कर गई है।
Corona Update: भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 62 हजार केस, बीस लाख के पार मरीजों की संख्या
इसके अलावा कर्नाटक में 6670, तमिलनाडु में 5880, यूपी में 4404, बिहार में 3516, पश्चिम बंगाल में 2912, असम में 2679 और तेलंगाना में 2256 नये मरीज मिले हैं।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य:
महाराष्ट्र- 490, 262 केस
तमिलनाडु- 285, 024 केस
आंध्र प्रदेश- 206,960 केस
कर्नाटक- 164,924 केस
दिल्ली- 142,723 केस
उत्तर प्रदेश- 113,378 केस