Categories

April 18, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78357 नये मामले, 1045 लोगों की मौत

1 min read
Corona new cases in Bihar

Corona new cases in Bihar

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 78537 नये मामले सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या (Corona case in india) 37.69 लाख पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटे में 1045 लोगों की मौत हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के कुल 37,69,523 केस हैं। एक्टिव केस की संख्या 8,01, 282 है। 29,01,908 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 66,333 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 87.95 फीसदी, मौत का आंकड़ा 700 के पार पहुंचा 

पिछले 24 घंटे में देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 15765 मरीज मिले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 10368, कर्नाटक में 9058, तमिलनाडु में 5928 और यूपी में 5343 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटे में 62026 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 2312 नये केस सामने आये हैं। इसके अलावा ओडिशा, असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

देश में कोरोना मरीजों की स्थिति:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *