Corona Update

Corona Update: भारत में 23 लाख के पार कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में मिले 60963 केस

नई दिल्ली. भारत में कोरोना केस (Corona case in India) की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 60963 केस सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या (Corona case in India) 23 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 56110 मरीज स्वस्थ हुए है। वहीं 834 लोगों की जान गई है।

बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 4071 मरीज, राज्य में अब तक 465 मरीजों की मौत 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 23,29, 638 केस (Corona case in India) हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 6,43,948 है। 16,39,599 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक देश में इस वायरस से 46091 लोगों की मौत हो चुकी है।

आ गई कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 11088 मामले सामने आए हैं। वहीं 256 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 5.35 लाख को पार कर चुकी है। आंध्र प्रदेश में 9024, कर्नाटक में 6257, तमिलनाडु में 5834, उत्तर प्रदेश में 5041, बिहार में 3863, पश्चिम बंगाल में 2931 और असम में 2669 नये मरीज मिले हैं।

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली और यूपी में सबसे ज्यादा मरीज हैं। तमिलनाडु  में मरीजों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है। वहीं आंध्र प्रदेश में ढ़ाई लाख के करीब मरीज हैं। कर्नाटक में भी मरीजों की संख्या दो लाख के करीब पहुंच गई है। म

देश में कोरोना की स्थिति:

Image