Categories

September 27, 2023

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Corona Update: भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 64399 नये केस, महाराष्ट्र में पांच लाख के पार मरीजों की संख्या

1 min read
Bihar corona Update

Bihar corona Update

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस  के मामले (Corona case in India) ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 64399 नये केस सामने आये हैं। अब देश में कोरोना मरीजों की संख्या 21 लाख को पार कर गई है। पिछले 24 घंटे में 861 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना मरीजों की संख्या पांच लाख को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से 09 अगस्त की सुबह जारी किये गये आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 21,53,010 है। देश में एक्टिव केस की संख्या 6,28,747 है। जबकि 14,80,884 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक देश में 43379 लोगों की मौत हो चुकी है।

Jharkhand Corona Update: राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 822 मरीज स्वस्थ हुए, 926 नये मरीज मिले 

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (Maharashtra) में 12822 मरीज मिले हैं। अब महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना मरीजों की संख्या पांच लाख को पार कर गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में भी 10080 मामले सामने आये हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 7178, तमिलनाडु में 5883, यूपी में 4660, बिहार में 3990, पश्चिम बंगाल में 2949, असम में 2218 और तेलंगाना में 1982 नये मरीज मिले हैं।

Bihar Corona Update: टूट गये अब तक के सारे रिकॉर्ड, राज्य में एक दिन में 3992 नये केस 

देश में कोरोना मरीजों की स्थिति:

महाराष्ट्र- 503,084 केस

तमिलनाडु- 290,907 केस

आंध्र प्रदेश- 217,040 केस

कर्नाटक- 172,102 केस

दिल्ली- 144,127 केस

उत्तर प्रदेश- 118,038 केस

Leave a Reply

Your email address will not be published.