झारखंड में मिले कोरोना के 63 नये मरीज, 2697 पहुंचा आंकड़ा, 2001 मरीज स्वस्थ हुए
1 min readरांची. झारखंड (Jharkhand) में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Corona Virus) के 63 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 2697 पहुंच गई है। राज्य में 681 एक्टिव केस है, जबकि 2001 लोग इस वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। सूबे में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक 15 लोगों की मौत हुई है।
शुक्रवार को रांची में 27, दुमका में तीन, पूर्वी सिंहभूम में 15, गढ़वा में तीन, गिरिडीह में तीन, कोडरमा में आठ, लातेहार में दो, पलामू में दो, हजारीबाग में पांच, खूंटी में एक, लोहरदगा में एक और साहिबगंज में दो नये मरीज मिले।
राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 48, चतरा में 54, देवघर में 47, धनबाद में 179, दुमका में 13, पूर्वी सिंहभूम में 466, गढ़वा में 111, गिरिडीह में 102, गोड्डा में 11, गुमला में 118, हजारीबाग में 205, जामताड़ा में 28, खूंटी में 32, कोडरमा में 194, लातेहार में 59, लोहरदगा में 59, पाकुड़ में 33, पलामू में 63, रामगढ़ में 122, रांची में 254, साहिबगंज में 16, सरायकेला में 78, सिम़डेगा में 353 और पश्चिमी सिंहभूम में 58 ।
स्वस्थ हुए:
बोकारो में 34, चतरा में 41, देवघर में 35, धनबाद में 111, दुमका में 04, पूर्वी सिंहभूम में 232, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 80, गोड्डा में 08, गुमला में 81, हजारीबाग में 168, जामताड़ा में 28, खूंटी में 27, कोडरमा में 151, लातेहार में 53, लोहरदगा में 45, पाकुड़ में 30, पलामू में 53, रामगढ़ में 115, रांची में 167, साहिबगंज में 03, सरायकेला में 33, सिम़डेगा में 344 और पश्चिमी सिंहभूम में 48 ।
कहां कितनी मौत:
रांची में चार, बोकारो में दो, हजारीबाग में तीन, गिरिडीह में दो, कोडरमा में एक, साहेबगंज में एक, गुमला में एक और सिमडेगा में एक