CSK VS DC: सैमसन के शतक के बाद ओवरटन ने बरपाया कहर, CSK को आईपीएल 2026 में मिली पहली जीत
SANJU SAMSON (Image Credit-2026)
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS DC) की जीत का खाता खुल गया है. शनिवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन के शतक (56 बॉल में 115 रन) की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) को 23 रन से हरा दिया. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS DC) के 212 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 189 रन पर ढेर हो गई. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने चार विकेट चटकाए. संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS DC) की टीम को अपने घर में लगातार छह हार के बाद पहली जीत मिली. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम ने आईपीएल प्वांट्स टेबल में भी अपना खाता खोल लिया है और टीम नौवें नंबर पर पहुंच गई है.
स्टब्स- निसांका को छोड़कर DC के बल्लेबाजों ने किया निराश
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS DC) से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) की शुरुआत अच्छी रही. केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए मिलकर 4.6 ओवर में 61 रन जोड़े. राहुल 10 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, निसांका ने 24 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. हालांकि, समीर रिजवी इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह छह रन बनाकर आउट हुए. कप्तान अक्षर पटेल को सिर्फ एक रन के स्कोर पर गुरजपनीत सिंह ने पवेलियन भेजा.
डेविड मिलर भी दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) की नइया को पार नहीं लगा सके और वह 14 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके. आशुतोष शर्मा 10 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद नूर अहमद की गेंद पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे. ट्रिस्टन स्टब्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका.
आकिब चार रन बनाकर आउट हुए. कुलदीप यादव चार रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS DC) की तरफ से जेमी ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर चार विकेट निकाले. वहीं अंशुल कंबोज को भी तीन सफलता मिली.
Who is Mukul Choudhary: केकेआर को अकेले किया पस्त, कौन हैं मुकुल चौधरी ?
संजू सैमसन ने जड़ा आईपीएल 2026 का पहला शतक
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK VS DC) ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 212 रन लगाए. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी इस सीजन में पहली बार अच्छी लय में दिखाई दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 62 रन जोड़े. ऋतुराज 18 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सैमसन को आयुष म्हात्रे के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 68 गेंदों में 113 रनों की अहम साझेदारी निभाई.
आयुष 36 गेंदों में 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए. वहीं, संजू सैमसन ने 52 गेंदों में आईपीएल में अपना चौथा शतक लगाया. सैमसन ने 56 गेंदों में 15 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 115 रनों की यादगार पारी खेली. वहीं, शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए. गेंदबाजी में दिल्ली कैपिटल्स (CSK VS DC) की ओर से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने लिया. यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी हार है.
