CSK VS PBKS: श्रेयस अय्यर की तूफानी से पारी से पंजाब किंग्स की जीत, CSK की लगातार दूसरी हार
Shreyas Iyer (Image credit- @IPL X)
CSK VS PBKS: श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी से पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. शुक्रवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK VS PBKS) को पांच विकेट से हरा दिया. चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई सुपरकिंग्स की घर में लगातार यह छठी हार है.
210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स (CSK VS PBKS) ने धमाकेदार शुरुआत की. प्रियांश आर्य (11 बॉल में 39 रन) और प्रभसिमरन सिंह (34 बॉल में 43 रन) ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों के बीच 4.2 ओवर में 61 रन की साझेदारी हुई. प्रियांश आर्य ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए. वहीं प्रभसिमरन सिंह ने छह चौके और एक छक्का लगाया. कूपर कोनोली ने भी 22 बॉल में 36 रन (06 चौके) बनाए.
श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में अर्धशतक लगाया. उन्होंने 26 बॉल में अर्धशतक पूरा किया. वह 29 बॉल में 50 रन (04 चौके, 03 छक्के) की पारी खेलकर आउट हुए. नेहाल बढेरा 10 रन (09 गेंद) बड़ी पारी नहीं खेल सके. इसके बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस की जोड़ी ने 18.4 ओवर में पंजाब किंग्स को जीत दिला दी. शशांक सिंह 14 रन (06 गेंद) और मार्क्स स्टोइनिस 09 रन (03 गेंद) नाबाद रहे.
पंजाब किंग्स (CSK VS PBKS) का आईपीएल में यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है. पंजाब की टीम ने नौवीं बार टी-20 में 200 प्लस का टारगेट चेज किया है. वहीं चेन्नई के खिलाफ पंजाब किंग्स की यह चौथी जीत भी है.
KKR VS SRH: सनराइजर्स हैदराबाद का जीत का खाता खुला, केकेआर की लगातार दूसरी हार
आयुष म्हात्रे के अर्धशतक से चेन्नई ने बनाए 209 रन
इससे पहले चेपॉक में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK VS PBKS) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे (43 बॉल में 73 रन) के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए. शिवम दुबे ने 27 बॉल में 45 रन, सरफराज खान ने 12 बॉल में 32 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 बॉल में 28 रन की पारी खेली. संजू सैमसन (07) एक बार फिर दहाई का आंकड़ा नहीं पार सके.
