ENG VS WI: रदरफोर्ड की पारी से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया, एलिस-जंपा ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत

0
ENG VS WI

ENG VS WI (Image credit- ICC X)

Spread the love

ENG VS WI: शेरफेन रदरफोर्ड के 42 बॉल में नाबाद 76 रन (02 चौके, सात छक्के) और गुडाकेश मोती के तीन विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड (ENG VS WI) को 30 रन से हरा दिया. वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यह लगातार दूसरी जीत है.

10 साल बाद वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड (ENG VS WI) को टी-20 वर्ल्ड कप में हराया है. वेस्टइंडीज को इंग्लैंड (ENG VS WI) के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी जीत साल 2016 में मिली थी, जब टीम ने इंग्लैंड को हराकर टी-20 विश्व कप का खिताब जीता था. वहीं एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराकर टी-20 विश्व कप में जीत के साथ आगाज किया.

शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंद में पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता, वहीं गुडाकेश मोती ने गेंदबाजी में 32 रन देकर तीन विकेट चटकाए. रोस्टन चेज ने भी दो विकेट अपने नाम किए. जीत के लिये 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड (ENG VS WI) की टीम 19 ओवर में 166 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 43 रन की नाबाद पारी खेली.

रदरफोर्ड, होल्डर और चेस ने खेली दमदार पारी

वेस्टइंडीज (ENG VS WI) की टीम ने एक समय दस ओवर के बाद 79 रन पर चार विकेट गंवा दिये थे, रदरफोर्ड ने पांचवें विकेट के लिये रोवमैन पॉवेल (14) के साथ 51 रन और पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ( 17 गेंद में चार छक्कों, एक चौके की मदद से 33 रन ) के साथ छठे विकेट के लिये 32 रन जोड़े. होल्डर ने सैम करन के एक ओवर में तीन छक्के जड़े. रोस्टन चेस ने चौथे नंबर पर उतरकर 34 रन बनाए. आखिरी दस ओवर में वेस्टइंडीज ने 117 रन बनाए. रदरफोर्ड को 18वें ओवर में आदिल रशीद ने जीवनदान दिया था. आदिल रशीद ने हालांकि इस मैच में अच्छी गेंदबाजी की और 16 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए.

SA VS AFG: एक नहीं डबल सुपर ओवर, सांस रोक देने वाले मैच में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, अफगानिस्तान का दिल टूटा

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. बुधवार को खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मार्कस स्टोइनिस (45 रन) और मैथ्यू रेनशॉ (37 रन) की पारी से पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए. आयरलैंड की पारी 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.5 ओवर में नौ विकेट 115 रन पर खत्म हुई.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस (12 रन देकर चार विकेट) और लेग स्पिनर एडम जम्पा (23 रन देकर चार विकेट) ने इस मैच में गेंद से कहर बरपा दिया. एलिस ने अपने शुरूआती स्पैल में तीन विकेट झटके,वहीं जम्पा ने मध्य और निचले क्रम पर कहर बरपाया. नाथन एलिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें