IND VS NAM: हार्दिक- ईशान के धमाल से भारत ने नामीबिया को हराया, श्रीलंका- इटली को भी मिली जीत

0
IND VS NAM

IND VS NAM (Image credit- BCCI X)

Spread the love

IND VS NAM: ईशान किशन के तूफानी अर्धशतक (24 बॉल में 61 रन) और हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन (28 बॉल में 52 रन और दो विकेट) से भारत ने नामीबिया (IND VS NAM) को 93 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

वहीं दिन के अन्य मुकाबले में श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया, वहीं इटली ने नेपाल को चौंकाते हुए 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की.

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

यह टी-20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत (IND VS NAM) है, इससे पहले भारत ने इंंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप में 90 रन से हराया था. हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 15 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगी.

गुरुवार को खेले गए मैच में भारत (IND VS NAM) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 218 रन बनाए. ईशान किशन (06 चौके, 05 छक्के) और हार्दिक पांड्या (04 चौके, 04 छक्के) की विस्फोटक पारी के अलावा संजू सैमसन ने 22 रन (08 बॉल), तिलक वर्मा ने 25 रन (21 बॉल) और शिवम दुबे ने 23 रन (16 बॉल) की पारी खेली. संजू सैमसन ने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए.

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत (IND VS NAM) ने सिर्फ 6.5 ओवर में 100 रन बनाए जो टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का सबसे तेज शतक है. इससे पहले नीदरलैंड ने साल 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में सात ओवर में 100 रन बनाए थे. इसके अलावा भारत ने पावरप्ले में 86 रन बनाए जो भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. भारतीय कप्तान सूर्या ने 12 रन का योगदान दिया, वहीं रिंकू सिंह सिर्फ एक रन बना सके. अक्षर पटेल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. नामीबिया के लिए गेराहल्ड इरास्मस ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए.

SA VS AFG: एक नहीं डबल सुपर ओवर, सांस रोक देने वाले मैच में साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी, अफगानिस्तान का दिल टूटा

नामीबिया के बल्लेबाजों ने किया निराश

नामीबिया (IND VS NAM) की टीम इसके जवाब में 18. 2 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई. नामीबिया को कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. वरुण चक्रवर्ती ने दो ओवर में सात देकर तीन विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को दो-दो सफलता मिली. अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाए.

इटली ने नेपाल को चौंकाया

इटली ने टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार को ग्रुप सी मैच में नेपाल को 10 विकेट से रौंदकर हैरान कर दिया. इटली की आईसीसी टूर्नामेंट में यह पहली जीत है. इटली के स्पिनरों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए नेपाल की पूरी टीम को 19.3 ओवर में महज 123 रन पर समेट दिया, इसके बाद टीम ने एंथोनी मोस्का (नाबाद 62 रन) और जस्टिन मोस्का (नाबाद 60 रन) के बीच नाबाद साझेदारी से 12.4 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

ENG VS WI: रदरफोर्ड की पारी से वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया, एलिस-जंपा ने दिलाई ऑस्ट्रेलिया को जीत

श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया

कुसल मेंडिस (45 गेंद पर 61 रन), पवन रत्नायके (28 गेंद पर 60) और दासुन शनाका (20 गेंद पर 50) के अर्धशतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पांच विकेट पर 225 रन का मजबूत स्कोर बनाया. यह टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है. ओमान के बल्लेबाजों के पास श्रीलंका के तेज और स्पिन आक्रमण का कोई जवाब नहीं था और उसकी पूरी टीम नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी. श्रीलंका ने 105 रन से मुकाबले को जीत लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये भी पढ़ें