Corona case in shiekhpura

Corona Update: देश में कोरोना वायरस से 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, 26 लाख के पार मरीजों की संख्या

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) से मौत का आंकड़ा पचास हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में 941 मौत के बाद अब तक देश में 50921 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं कोरोना के मरीजों की संख्या (Corona case in india) भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 57981 नये मामले सामने आये हैं। अब देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 26 लाख को पार कर गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family welfare Ministry) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 26,47, 663 है। एक्टिव केस की संख्या 676,900 है। 19,19,842 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक देश में 50921 लोगों की मौत हो चुकी है।

झारखंड में कोरोना वायरस से 14 और मरीजों की मौत, राज्य में 546 नये केस मिले 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 11111, आंध्र प्रदेश में 8012, कर्नाटक में 7040 और तमिलनाडु में 5950 नये मरीज मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 4357 और पश्चिम बंगाल में 3066 मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 288 मौत हुई है। वहीं तमिलनाडु में 125 और कर्नाटक में 116 मरीजों की जान गई है। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार को पार कर गया है।

बिहार में कोरोना के 2187 नये मामले, 104093 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा 

भारत में कोरोना के तीन करोड़ से अधिक सैंपल की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 7.31 लाख सैंपल की जांच की गई है।

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य:

महाराष्ट्र- 595, 865 केस, 20037 मौत

तमिलनाडु- 338, 055 केस, 5766 मौत

आंध्र प्रदेश- 289, 829 केस, 2650 मौत

कर्नाटक- 226, 966 केस, 3947 मौत

उत्तर प्रदेश- 154, 418 केस, 2449 मौत

दिल्ली- 152,580 केस, 4196 मौत

पश्चिम बंगाल- 116,498 केस, 2428 मौत

बिहार- 103, 844 केस, 537 मौत