Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

India Corona Update: पिछले 24 घंटे में 89706 नये मामले, 1115 मरीजों की मौत

1 min read
Corona case in shiekhpura

Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)

नई दिल्ली. देश में कोरोना मरीजों की संख्या (Corona Case in India) में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 89706 नये मामले सामने आये हैं। वहीं 1115 मरीजों की जान गई है। अब भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 43 लाख को पार कर गई है। देश में रिकवरी रेट 77 फीसदी से ज्यादा है। वहीं एक्टिव केस की संख्या महज 20 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 43,70,128 पहुंच चुकी है। 33,98,844 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 8,97,394 है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 73890 मरीजों की मौत हुई है।

बिहार में कोरोना के 1498 नये मामले, पटना में 23 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 20131, आंध्र प्रदेश में 10601, कर्नाटक में 7866, यूपी में 6622, तमिलनाडु में 5684, दिल्ली में 3609 और ओडिशा में 3490 नये मरीज मिले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 74894 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है।

रिया चक्रवर्ती को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ड्रग्स कनेक्शन मामले में NCB ने किया था गिरफ्तार 

देश में कहां कितने मरीज: 

महाराष्ट्र- 9.43 लाख

आंध्र प्रदेश- 5.17 लाख

तमिलनाडु- 4.74 लाख

कर्नाटक- 4.12 लाख

उत्तर प्रदेश- 2.78 लाख

दिल्ली- 1.97 लाख

पश्चिम बंगाल- 1.86 लाख

बिहार- 1.52 लाख

तेलंगाना- 1.47 लाख

ओडिशा- 1.31 लाख

असम- 1.30 लाख

गुजरात- 1.06 लाख

नीतीश की वर्चुअल रैली: फेसबुक पर रियल टाइम में महज 4000 लोगों ने लाइव देखा, ट्वीटर पर सिर्फ 300 

कहां कितनी मौत: 

महाराष्ट्र- 27407

तमिलनाडु- 8012

कर्नाटक- 6680

दिल्ली- 4618

आंध्र प्रदेश- 4560

यूपी- 4047

पश्चिम बंगाल- 3677

गुजरात- 3133

पंजाब- 1990

मध्य प्रदेश- 1609

राजस्थान- 1164

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.