Corona Update: भारत में 50 लाख के पार हुई कोरोना मरीजों की संख्या, जानिये किस राज्य में कितने केस
1 min read
Corona new cases in Bihar
नई दिल्ली. भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा (Corona Case in India) 50 लाख को पार कर गया है. सितंबर महीने में देश में सबसे ज्यादा 13 लाख मामले सामने आये हैं. वहीं देश में मौत के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक देश में इस वायरस से 82066 मरीजों की जान गई है. सितंबर महीने में ही 17 हजार लोगों की मौत हुई है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11 लाख के करीब पहुंच चुका है.
केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 90123 मामले सामने आये हैं. अब भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 50,20,359 पहुंच गई है. एक्टिव केस की संख्या 9,95,933 है. वहीं 39,42,360 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है. पिछले 24 घंटे में 82961 मरीज स्वस्थ हुए हैं, वहीं 1290 लोगों की जान गई है.
बिहार के इस शहर में बनेगा राज्य का दूसरा AIIMS, मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी
महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक दिन में 20482 मामले सामने आये हैं. वहीं आंध्र प्रदेश में 8846, कर्नाटक में 7576, यूपी में 6841, तमिलनाडु में 5697, दिल्ली में 4263, ओडिशा में 3645, छत्तीसगढ़ में 3450, पश्चिम बंगाल में 3227 और केरल में 3215 नये मरीज मिले हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव: शेखपुरा जिले की दोनों सीटों पर होगी कांटे की टक्कर
देश में कहां कितने मरीज:
महाराष्ट्र- 10.97 लाख केस
आंध्र प्रदेश- 5.83 लाख केस
तमिलनाडु- 5.14 लाख केस
कर्नाटक- 4.75 लाख केस
उत्तर प्रदेश- 3.24 लाख केस
दिल्ली- 2.25 लाख केस
पश्चिम बंगाल- 2.09 लाख केस
तेलंगाना- 1.62 लाख केस
बिहार- 1.60 लाख केस
ओडिशा- 1.58 लाख केस
असम- 1.46 लाख केस
गुजरात- 1.16 लाख केस
केरल- 1.14 लाख केस
राजस्थान- 1.05 लाख केस
हरियाणा- 98622 केस
मध्य प्रदेश- 93053 केस
पंजाब- 84482 केस
छत्तीसगढ़- 70777 केस
झारखंड- 64439 केस
जम्मू कश्मीर- 56,654 केस