Categories

April 18, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

Corona Update: भारत में टूट गये अब तक के सारे रिकॉर्ड, एक दिन में 77 हजार से अधिक केस

1 min read
Corona case in shiekhpura

Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) रोज नये नये रिकॉर्ड बना रहा है। देश में मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। एक दिन पहले देश में कोरोना के 75 हजार के मामले सामने आये थे। अब एक दिन में कोरोना के 77 हजार से अधिक मामले ( Record 77 Thousand Case in India) सामने आये हैं। एक दिन में मिलने वालों मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। देश में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 77266 मरीज मिले हैं। वहीं 1057 लोगों की जान गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare Ministry) की तरफ से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 33,87,500 केस हैं। एक्टिव केस की संख्या 7,42,023 है। वहीं 25,83,948 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। देश में कोरोना वायरस से 61529 मरीजों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 60177 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

झारखंड में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1365 मरीज मिले, रांची में 328 नये केस 

देश में कोरोना के 21.9 फीसदी एक्टिव केस हैं। जबकि रिकवरी रेट 76.3 फीसदी पहुंच चुका है। भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का प्रतिशत 1.8 है।

बिहार में मिले कोरोना के 1860 नये मरीज, पटना में 20 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 14,857 मामले सामने आये हैं। अब महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 7.33 लाख के पार पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 23444 मरीजों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में 10621, कर्नाटक में 9386, तमिलनाडु में 5981 और यूपी में 5391 नये मरीज मिले हैं। ओडिशा में 3384, पश्चिम बंगाल में 2997 और तेलंगाना में 2932 मरीज मिले हैं।

भारत में कोरोना मरीजों की स्थिति:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *