Corona Update: भारत में एक बार फिर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, एक दिन में 95735 केस
1 min readनई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले ने एक बार फिर सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। देश में एक दिन में 95735 नये केस सामने आये हैं। एक दिन में मिलने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। अब भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 44 लाख को पार कर गई है। वहीं इस वायरस से देश में मौत का आंकड़ा 75 हजार को पार कर गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Health and Family Welfare) की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक देश में कोरोना के 44,65,863 केस हैं। एक्टिव केस की संख्या 9,19,018 है। वहीं 34,71, 783 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में देश में 72939 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1172 मरीजों की जान गई है। देश में अब तक 75062 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Jharkhand Corona Update: राज्य में कोरोना के 56,897 मरीज, अब तक 512 लोगों की मौत
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 23577 मरीज मिले हैं। वहीं आंध्र प्रदेश में 10418, कर्नाटक में 9540, यूपी में 6568, तमिलनाडु में 5584 नये मामले सामने आये हैं। इसके अलावा दिल्ली में 4039, ओडिशा में 3748, केरल में 3402 और पश्चिम बंगाल में 3107, छत्तीसगढ़ में 2818, तेलंगाना में 2534, हरियाणा में 2294, असम में 2243 और पंजाब में 2137 नये मरीज मिले हैं। ओडिशा के अलावा केरल, पंजाब और हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है।
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य:
महाराष्ट्र- 9.67 लाख
आंध्र प्रदेश- 5.27 लाख
तमिलनाडु- 4.80 लाख
कर्नाटक- 4.21 लाख
उत्तर प्रदेश- 2.85 लाख
दिल्ली- 2.01 लाख
पश्चिम बंगाल- 1.90 लाख
बिहार- 1.52 लाख
तेलंगाना- 1.50 लाख
ओडिशा- 1.35 लाख
असम- 1.33 लाख
गुजरात- 1.08 लाख