Categories

April 19, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

आईपीएल 2021 का दूसरा सीजन आज से, जानिये पूरा शेड्यूल, कब और कहां देखें लाइव मैच ?

1 min read
IPL 2022 Mega Auction

IPL (Photo-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का दूसरा सीजन (IPL 2021 Second Phase) आज से शुरू हो रहा है. पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी. यूएई में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे मुकाबले की शुरूआत होगी.

कोरोना की वजह से स्थगित हुए आईपीएल 2021 (IPL 2021) के बाकी बचे 31 मैच 27 दिन में खेले (IPL Schedule) जायेंगे. 10 मैच दुबई, 10 मैच शारजाह और आठ मैच अबूधाबी में होंगे. आईपीएल के दूसरे चरण (IPL 2021 Second Phase) में सात डबल हेडर मुकाबले (IPL Schedule) होंगे. पहला क्वालीफायर मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जायेगा, जबकि 11 अक्टूबर को एलिमिनेटर और 13 अक्टूबर को दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जायेगा.

कब और कहां देखें ?

मैच का प्रसारण भारत में शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जिस दिन डबल हेडर मुकाबले होेंगे, उस दिन पहला मुकाबला शाम 3.30 बजे से शुरू होगा. टीवी पर मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जायेगा. वहीं हॉटस्टार एप पर भी आईपीएल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जायेगी. मोबाइल पर लाइव मैच देखने के लिये आपको हॉटस्टार का मेंबरशिप प्लाऩ लेना होगा.

मैच का पूरा शेड्यूल:

19 सितंबर- चेन्नई सुपरकिंग्स VS मुंबई इंडियंस (शाम 7.30 बजे)

20 सितंबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS कोलकाता नाइटराइडर्स (शाम 7.30 बजे)

21 सितंबर- पंजाब किंग्स VS राजस्थान रॉयल्स (शाम 7.30 बजे)

22 सितंबर- दिल्ली कैपिटल्स VS सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7.30 बजे)

23 सितंबर- मुंबई इंडियंस VS कोलकाता नाइटराइडर्स (शाम 7.30 बजे)

24 सितंबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7.30 बजे)

25 सितंबर- दिल्ली कैपिटल्स VS राजस्थान रॉयल्स (शाम 3.30 बजे)

25 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद VS पंजाब किंग्स (शाम 7.30 बजे)

26 सितंबर- चेन्नई सुपरकिंग्स VS कोलकाता नाइटराइडर्स (3.30 बजे)

26 सितंबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS मुंबई इंडियंस (शाम 7.30 बजे)

27 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद VS राजस्थान रॉयल्स (शाम 7.30 बजे)

28 सितंबर- कोलकाता नाइटराइडर्स VS दिल्ली कैपिटल्स (शाम 3.30 बजे)

28 सितंबर- मुंबई इंडियंस VS पंजाब किंग्स (शाम 7.30 बजे)

29 सितंबर- राजस्थान रॉयल्स VS रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (शाम 7.30 बजे)

30 सितंबर- सनराइजर्स हैदराबाद VS चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7.30 बजे)

01 अक्टूबर- कोलकाता नाइटराइडर्स VS पंजाब किंग्स (शाम 7.30 बजे)

02 अक्टूबर- मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स (शाम 3.30 बजे)

02 अक्टूबर- राजस्थान रॉयल्स VS चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7.30 बजे)

03 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS पंजाब किंग्स (शाम 3.30 बजे)

03 अक्टूबर- कोलकाता नाइटराइडर्स VS सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7.30 बजे)

04 अक्टूबर- दिल्ली कैपिटल्स VS चेन्नई सुपरकिंग्स (शाम 7.30 बजे)

05 अक्टूबर- राजस्थान रॉयल्स VS मुंबई इंडियंस (शाम 7.30 बजे)

06 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर VS सनराइजर्स हैदराबाद (शाम 7.30 बजे)

07 अक्टूबर- चेन्नई सुपरकिंग्स VS पंजाब किंग्स (शाम 3.30 बजे)

07 अक्टूबर- कोलकाता नाइटराइडर्स VS राजस्थान रॉयल्स (शाम 7.30 बजे)

08 अक्टूबर- सनराइजर्स हैदराबाद VS मुंबई इंडियंस (शाम 3.30 बजे)

08 अक्टूबर- रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर VS दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7.30 बजे)

10 अक्टूबर- पहला क्वालीफायर मुकाबला (शाम 7.30 बजे)

11 अक्टूबर- एलिमिनेटर मैच (शाम 7.30 बजे)

13 अक्टूबर- दूसरा क्वालीफायर मैच (शाम 7.30 बजे)

15 अक्टूबर- फाइनल (शाम 7.30 बजे)

लेटेस्ट खबरों के लिये Boundaryline.in पर क्लिक करें. आप हमसे फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *