IPL Auction 2021: क्रिस मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, 16.25 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा
1 min readचेन्नई. क्रिस मॉरिस (Chris Morris) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं. गुरूवार को आईपीएल 2021 की नीलामी (IPL Auction 2021) में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस (Chris Morris) को 16 करोड़ 25 लाख में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. इसके अलावा न्यूजीलैंड के काइले जेमिंसन, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और ऑस्ट्रेलिया के ही जे रिचर्डसन इस सीजन के टॉप चार महंगे खिलाड़ी बने.
काइले जेमिंसन को आरसीबी ने 15 करोड़, ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने ही 14.25 करोड़ और जे. रिचर्डसन को 14 करोड़ पंजाब किंग्स ने खरीदा. भारत के कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रूपये में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा. सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख के बेस प्राइस पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रूपये में चेन्नई सुपरकिंग्स ने, शाहरूख खान को 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने, शिवम दुबे को 4.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने, पीयूष चावला को 2.40 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने, केदार जाधव को दो करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने और हरभजन सिंह को दो करोड़ रूपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा.
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर की घोषणा
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्रिस मॉरिस को लेकर मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच संघर्ष हुआ.जिसमें राजस्थान ने बाजी मारी. आईपीएल 2021 की नीलामी (IPL Auction 2021) में कुल 57 खिलाड़ी ही बिके.
किस खिलाड़ी को किस टीम ने खरीदा ?
बेन कटिंग को 75 लाख के बेस प्राइस पर केकेआर ने खरीदा.
हरभजन सिंह को दो करोड़ रूपये में केकेआर ने खरीदा.
मुजीब उर रहमान को 1.50 करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.
सैम बिलिंग्स को दो करोड़ रूपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
केदार जाधव को दो करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा.
करूण नायर को 50 लाख में केकेआर ने खरीदा.
जिमी नीशम को 50 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
डेनियल क्रिस्टिन को 4.80 करोड़ में आरसीबी ने खरीदा.
एम. हेनरिक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा.
टॉमं कुर्रन को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
काइले जेमिंसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रूपये में खरीदा
चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 50 लाख में खरीदा.
के. करियप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा.
जगदीशा सुचित को सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख में खरीदा.
एम. सिद्धार्थ को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख में खरीदा.
रिले मेरेडिथ को पंजाब किंग्स ने 08 करोड़ रूपये में खरीदा.
चेतन साकरिया को 1.20 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने हराया.
लुकमान हुसैन मेरीवाला को 20 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
मोहम्मद अजहरउद्दीन को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा.
शेल्डन जैक्सन को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा.
विष्णु विनोद को दिल्ली कैपिटल्स को 20 लाख में खरीदा.
के. गौतम 9.25 करोड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा.
शाहरूख खान को 5.25 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा.
रिपल पटेल को दिल्ली कैप्टल ने 20 लाख में खरीदा.
रजत पाटीदार को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा.
सचिन बेबी को 20 लाख में आरसीबी ने खरीदा.
पीयूष चावला को मुंबई इंडियंस ने 2.40 करोड़ में खरीदा
उमेश यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा
नाथन कूल्टर नाइल को 05 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
जे. रिचर्डसन को 14 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा.
एडम मिलने को 3.20 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा.
क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.
शिवम दुबे को 4.40 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा.
मोईन अली को 7 करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा.
शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ में केकेआर ने खरीदा.
ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने खरीदा
स्टीव स्मिथ को 2.20 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा.
लेटेस्ट खबरों के लिये Boundaryline.in पर क्लिक करें. आप हमसे फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं