Categories

April 18, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में मिले कोरोना के 156 नए मरीज, 3518 पहुंचा आंकड़ा

1 min read
corona update

corona update

राची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना (Corona) के 156 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3518 पहुंच गई है। राज्य में 12771 एक्टिव केस हैं, जबकि 2224 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना (Corona) से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को रांची से 25, पूर्वी सिंहभूम से 21, पाकुड़ से 17, चतरा से 14, पश्चिमी सिंहभूम से 14, लोहरदगा से 14, हजारीबाग से 13, धनबाद से 08, गढ़वा से 08, कोडरमा से 05, साहेबगंज से 05, गिरिडीह से 03, पलामू से 03, लातेहार से 02, रामगढ़ से 02, दुमका से 01 और गोड्डा से 01 नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 81, चतरा में 86, देवघर में 60, धनबाद में 273, दुमका में 17, पूर्वी सिंहभूम में 646, गढ़वा में 122, गिरिडीह में 113, गोड्डा में 20, गुमला में 122, हजारीबाग में 243, जामताड़ा में 29, खूंटी में 33, कोडरमा में 249, लातेहार में 74, लोहरदगा में 95, पाकुड़ में 70, पलामू में 81, रामगढ़ में 158, रांची में 354, साहेबगंज में 36, सरायकेला में 100, सिम़डेगा में 364 और पश्चिमी सिंहभूम में 92 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 37, चतरा में 52, देवघर में 43, धनबाद में 136, दुमका में 09, पूर्वी सिंहभूम में 279, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 86, गोड्डा में 08, गुमला में 96, हजारीबाग में 183, जामताड़ा में 28, खूंटी में 27, कोडरमा में 162, लातेहार में 55, लोहरदगा में 49, पाकुड़ में 31, पलामू में 67, रामगढ़ में 124, रांची में 177, साहिबगंज में 07, सरायकेला में 46, सिम़डेगा में 354 और पश्चिमी सिंहभूम में 57 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में पांच, हजारीबाग में तीन, बोकारो में दो, पूर्वी सिंहभूम दो, साहेबगंज में दो, गिरिडीह में दो, खूंटी में एक, कोडरमा में एक, गुमला में एक, धनबाद में तीन और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *