Corona Update

झारखंड में कोरोना वायरस से छह और मरीजों की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड 374 नये मामले

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर तेजी से फैलता जा रहा है। मंगलवार को राज्य में एक दिन में रिकॉर्ड 374 मामले सामने आये। अब राज्य में कोरोना के मरीजों (Corona case in Jharkhand) की संख्या छह हजार को पार कर गई है। वहीं एक दिन में छह नये मरीजों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कोरोना के 6195 मरीज हैं। जिसमें एक्टिव केस 3192 जबकि डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 3942 है। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 61 लोगों की मौत हुई है।

एक दिन में रिकॉर्ड 374 नये मामले: 
मंगलवार को रांची से 106, पाकुड़ से 65, गोड्डा से 35, लातेहार से 19, साहिबगंज से 17, धनबाद से 16, सरायकेला से 12, पूर्वी सिंहभूम से 11, पश्चिमी सिंहभूम से 11, रामगढ़ से 10, हजारीबाग से 10, चतरा से 10, गिरिडीह से 10, लोहरदगा से 08, पलामू से 07, देवघर से 07, गुमला से पांच, कोडरमा से 05, गढ़वा से 04, बोकारो से 02, खूंटी से 02, दुमका से 01 और सिमडेगा से 01 नये मामले सामने आये। वहीं पूर्वी सिंहभूम में दो, सरायकेला में दो, रांची में एक और धनबाद में एक मरीज की मौत हो गई।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 126, चतरा में 229, देवघर में 120, धनबाद में 417, दुमका में 40, पूर्वी सिंहभूम में 949, गढ़वा में 284, गिरिडीह में 234, गोड्डा में 72, गुमला में 166, हजारीबाग में 432, जामताड़ा में 42, खूंटी में 46, कोडरमा में 359, लातेहार में 226, लोहरदगा में 169, पाकुड़ में 189, पलामू में 126, रामगढ़ में 257, रांची में 936, साहेबगंज 113, सरायकेला में 133, सिम़डेगा में 388 और पश्चिमी सिंहभूम में 142 ।

बिहार बीजेपी MLC सुनील सिंह की कोरोना वायरस से मौत, पटना एम्स में थे भर्ती

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 47, चतरा में 87, देवघर में 71, धनबाद में 179, दुमका में 25, पूर्वी सिंहभूम में 370, गढ़वा में 97, गिरिडीह में 116, गोड्डा में 19, गुमला में 98, हजारीबाग में 240, जामताड़ा में 29, खूंटी में 32, कोडरमा में 219, लातेहार में 66, लोहरदगा में 58, पाकुड़ में 49, पलामू में 106, रामगढ़ में 149, रांची में 265, साहिबगंज में 20, सरायकेला में 70, सिम़डेगा में 358 और पश्चिमी सिंहभूम में 89 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में नौ, धनबाद में 10 ,हजारीबाग में चार, पूर्वी सिंहभूम में 11, गिरिडीह में तीन, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में दो, सरायकेला में दो खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में एक, गोड्डा में एक, और सिमडेगा में एक।