झारखंड में कोरोना के रिकॉर्ड 1137 नये केस, 33311 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
1 min readरांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पिछले तीन दिनों में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुधवार को राज्य में कोरोना के 1137 नये मामले सामने आये। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या (Corona case in Jharkhand) 33311 पहुंच गई है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गये अपडेट के मुताबिक राज्य में एक्टिव केस की संख्या 10463 है। 22486 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 736 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वहीं 10 और मरीजों की जान गई है। अब तक 362 मरीजों की जान जा चुकी है।
यूपी में 28 अगस्त से संपूर्ण लॉकडाउन की आई थी खबरें, अब सरकार ने दिया जवाब
बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 173 मरीज मिले। वहीं हजारीबाग में 167, धनबाद में 133 और पूर्वी सिंहभूम में 132 नये मामले सामने आये हैं। गिरिडीह में 81 और गढ़वा में 71 नये मरीज मिले हैं। वहीं पूर्वी सिंहभूम में छह, बोकारो में दो, देवघर में एक और रांची में एक मरीज की जान गई है।
बिहार में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 2163 मरीज, पटना में 339 नये केस
736 मरीज हुए स्वस्थ:
झारखंड (Jharkhand) में सोमवार को 736 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 164 और रांची में 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
Corona Update: भारत में 32 लाख के पार कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटे में 1059 लोगों की मौत
कहां कितना केस:
रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 6500 को पार कर गई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 5600 से ज्यादा मरीज हैं। इसके अलावा धनबाद में 2700, हजारीबाग में 1600, गिरिडीह में 1500, पलामू में 1400, देवघर में 1100, रामगढ़ में 1100, बोकारो में 1100, पश्चिमी सिंहभूम में 1100 और कोडरमा में 1000 से ज्यादा केस हैं।