झारखंड में कोरोना के 1299 नये मरीज मिले, 37112 पहुंचा आंकड़ा, अब तक 398 मरीजों की मौत
1 min readरांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले में पिछले चार से पांच दिनों में तेजी आई है। राज्य में पिछले पांच दिनों में ही पांच हजार के करीब मामले सामने आ चुके हैं। अब राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा (Corona case in Jharkhand) 37112 पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे में 1299 नये केस सामने आए हैं, वहीं आठ लोगों की मौत हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि शनिवार को ही 925 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गये अपडेट के मुताबिक झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 11498 है। 25216 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। अब तक 398 मरीजों की इस वायरस से मौत हो चुकी है।
बिहार में कोरोना के 2087 नये मामले, अब तक 679 लोगों की मौत
शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 257 मरीज मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 233 केस सामने आये। इसके अलावा गिरिडीह में 78, बोकारो में 66, दुमका में 65, धनबाद में 60, रामगढ़ में 55 और सरायकेला में 53 मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में तीन, चतरा में एक, धनबाद में एक, पलामू में एक, रांची में एक और पश्चिमी सिंहभूम में एक मरीज की मौत हुई है।
Corona Update: देश में कोरोना के 76 हजार से अधिक मामले, 35 लाख के पास पहुंची मरीजों की संख्या
कोरोना से सबसे प्रभावित जिले:
रांची में 7063, पूर्वी सिंहभूम में 6363, धनबाद में 2898, गिरिडीह में 1739, हजारीबाग में 1654, पलामू में 1514, बोकारो में 1363, रामगढ़ में 1345, पश्चिमी सिंहभूम में 1256, कोडरमा में 1239, देवघर में 1228, गढ़वा में 1135
कोरोना से सबसे ज्यादा मौत:
पूर्वी सिंहभूम में 176, रांची में 60, धनबाद में 30, हजारीबाग में 19, बोकारो में 14, कोडरमा में 14, रामगढ़ में 12, देवघर में 11, पश्चिमी सिंहभूम में 11