Corona new cases in Bihar

Jharkhand Corona Update: राज्य में कोरोना के 1323 नये मामले, मौत का आंकड़ा 400 के पार

रांची. झारखंड (Jharkhand) में कोरोना वायरस (Corona Virus) की मरीजों की संख्या में जहां तेजी आई है। वहीं मौत के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। राज्य में कोरोना के 1323 नये मामले सामने आये हैं। अब राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 38 हजार को पार कर गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 400 को पार कर गया है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गये अपडेट के मुताबिक झारखंड (Jharkhand) में कोरोना के 38435 मरीज हैं। एक्टिव केस की संख्या 11,577 है। 26,448 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक कोरोना वायरस (Corona Virus) से राज्य में 410 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 1182 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 10 लोगों की मौत हुई है।

Corona Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 36 लाख के पार, अब तक 64469 लोगों की मौत 

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे ज्यादा रांची में सबसे ज्यादा 248 मरीज मिले हैं। वही्ं बोकारो में 178, दुमका में 157, रामगढ़ में 124 और चतरा में 110 नये मामले सामने आये हैं।

बिहार में रविवार को मिले कोरोना के 2078 नये मरीज, 1.35 लाख के पार संक्रमितों की संख्या 

रविवार को पूर्वी सिंहभूम में सात और मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वहीं दुमका में एक, पाकुड़ में एक और पश्चिमी सिंहभूम में एक मरीज की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में अब तक 183 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रांची में 61 मरीजों की जान गई है।