Categories

April 12, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में कोरोना वायरस से 14 और मरीजों की मौत, राज्य में 546 नये केस मिले

1 min read
Up Corona Update

Up Corona Update (Photo-twitter)

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस से मौत के मामले में पिछले कुछ दिनों में तेजी आई है। रविवार को राज्य में कोरोना वायरस से 14 और मरीजों की मौत हो गई। अब राज्य में मौत का आंकड़ा 244 पहुंच चुका है। वहीं 546 नये मरीज मिलने के बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 23 हजार को पार कर गया है।

Corona Update: भारत में 25 लाख के पार कोरोना मरीजों की संख्या, जानिये किस राज्य में कितने मरीज 

राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये गये अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के 23224 मरीज हैं। राज्य में सक्रिय केस की संख्या 8233 है। 14747 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 566 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

बिहार में कोरोना के 2187 नये मामले, 104093 पहुंचा मरीजों का आंकड़ा 

राज्य में 14 और मरीजों की मौत:

राज्य में रविवार को 14 नये मरीजों की मौत हो गई। पूर्वी सिंहभूम में पांच, रांची में तीन, पश्चिमी सिंहभूम में दो, पलामू में एक, कोडरमा में एक, गुमला में एक और धनबाद में एक मरीज की मौत हुई है। पूर्वी सिंहभूम में कोरोना मरीजों के मौत का आंकड़ा 96 पहुंच चुका है। वहीं रांची में 42 मरीजों की मौत हुई है।

पीएम मोदी ने कहा, देश में तीन कंपनियां बना रही कोरोना वैक्सीन, जानिये इन कंपनियों के बारे में 

पिछले 24 घंटे में धनबाद में 148 और रांची में 113 मरीजों की मौत हुई है। वहीं देवघर में 51 नये मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम में 28 और रामगढ़ में 27 नये मामले सामने आये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *