Categories

April 14, 2024

Boundary Line Newsportal

News Innovate Your World

झारखंड में कोरोना से चार और मरीजों की मौत, 207 नये मरीज मिले

1 min read
Corona case in shiekhpura

Corona case in shiekhpura (Photo-Social media)

रांची. झारखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मामले में काफी तेजी देखी जा रही है। गुरूवार को राज्य में कोरोना के 207 नये मामले सामने आये। अब राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 4783 पहुंच गई है । वहीं राज्य में चार और लोगों की इस वायरस से जान गई है, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये आंकड़े के मुताबिक राज्य में 2228 एक्टिव केस है, जबकि 2513 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है । पिछले 24 घंटे में राज्य में 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं । वहीं राज्य में 203279 कोरोना सैंपल की अब तक जांच की जा चुकी है।

बुधवार को रांची से 41, गढ़वा से 32, कोडरमा से 27, रामगढ़ से 26, धनबाद से 13, सिमडेगा से 10, चतरा से 10, पलामू से नौ, गिरिडीह से सात, पाकुड़ से पांच, लोहरदगा से पांच, गुमला से पांच, पश्चिमी सिंहभूम से चार, पूर्वी सिंहभूम से चार, गोड्डा से तीन, जामताड़ा से तीन, दुमका से दो और खूंटी से एक मरीज मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में एक, गिरिडीह में एक, रांची में एक और पश्चिमी सिंहभूम में एक मरीज की मौत हो गई।

राज्य में कहां कितने मरीज:
बोकारो में 93, चतरा में 145, देवघर में 89, धनबाद में 336, दुमका में 30, पूर्वी सिंहभूम में 737, गढ़वा में 214, गिरिडीह में 178, गोड्डा में 34, गुमला में 137, हजारीबाग में 387, जामताड़ा में 39, खूंटी में 38, कोडरमा में 335, लातेहार में 141, लोहरदगा में 129, पाकुड़ में 109, पलामू में 114, रामगढ़ में 228, रांची में 606, साहेबगंज में 60, सरायकेला में 111, सिम़डेगा में 381 और पश्चिमी सिंहभूम में 112 ।

स्वस्थ हुए:
बोकारो में 45, चतरा में 57, देवघर में 49, धनबाद में 178, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 343, गढ़वा में 124, गिरिडीह में 115, गोड्डा में 10, गुमला में 100, हजारीबाग में 197, जामताड़ा में 29, खूंटी में 32, कोडरमा में 191, लातेहार में 78, लोहरदगा में 73, पाकुड़ में 31, पलामू में 87, रामगढ़ में 132, रांची में 282, साहिबगंज में 28, सरायकेला में 60, सिम़डेगा में 359 और पश्चिमी सिंहभूम में 60 ।

कहां कितनी मौत:
रांची में नौ, धनबाद में सात ,हजारीबाग में चार, पूर्वी सिंहभूम में छह, गिरिडीह में चार, साहेबगंज में दो, बोकारो में दो, कोडरमा में दो, खूंटी में एक, गुमला में एक, देवघर में एक, गोड्डा में एक, पश्चिमी सिंहभूम में एक और सिमडेगा में एक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *