Corona new cases in Bihar

Jharkhand Corona Update: 50 हजार के पास पहुंचा आंकड़ा, एक दिन में रिकॉर्ड 2287 मरीज स्वस्थ

रांची. झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या (Corona Case in Jharkhand) 50 हजार के पास पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 1754 मामले सामने आये हैं। कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राहत की भी खबर है, राज्य में रिकवरी रेट (Corona case recovery in Jharkhand) तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2287 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है। वहीं शनिवार को कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत भी हो गई।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किये आंकड़े के मुताबिक झारखंड में कोरोना के 49797 केस हैंँ। 34330 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। वहीं 15005 एक्टिव केस हैं। अब तक इस वायरस से राज्य में 462 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 10,80, 094 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

Corona Update: भारत में एक दिन में रिकॉर्ड 90632 केस, अब तक 70 हजार लोगों की मौत

रांची में मिले 656 नये मरीज:

शनिवार को राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 656 नये मरीज मिले। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 244, पश्चिमी सिंहभूम में 164, धनबाद में 125 और बोकारो में 116 नये मामले सामने आये हैं। शनिवार को ही पूर्वी सिंहभूम में चार, दुमका में एक, कोडरमा में एक और रांची में एक मरीज की मौत हुई है। अब रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार को पार कर गई है।

एक दिन में रिकॉर्ड 2287 मरीज स्वस्थ:

झारखंड में शनिवार को रिकॉर्ड संख्या में कोरोना मरीज स्वस्थ हुए। 2287 मरीजों ने शनिवार को कोरोना को मात दी। रांची में सबसे ज्यादा 1076 मरीज ठीक हुये। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 322, बोकारो में 129 और चतरा में 103 मरीज स्वस्थ हुए।